भिण्ड, 20 मार्च। जिले की भारौली क्षेत्रांतर्गत ग्राम भिण्डारा में भक्ति और आध्यात्म का भव्य संगम होने जा रहा है। यहां स्थित प्रसिद्ध सिद्धबाबा धाम पर 21 अप्रैल से 11 कुण्डीय महारुद्र यज्ञ एवं श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन किया जाएगा।
कथा व्यास आचार्य रामकिशोर शास्त्री श्रीधाम वृंदावन भारौली वाले ने जानकारी देते हुए बताया कि यह धार्मिक अनुष्ठान पूरे नौ दिनों तक चलेगा। यज्ञ की आहुतियों के साथ-साथ श्रद्धालु नौ दिनों तक श्रीमद्भागवत कथा का रसपान भी कर सकेंगे। आयोजन समिति ने संतों को नारियल सौंपकर यज्ञ में पधारने का ससम्मान निमंत्रण दिया है। यज्ञ और कथा की तैयारियों को लेकर ग्रामीणों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। पण्डाल निर्माण से लेकर अतिथियों के ठहरने की व्यवस्था तक ग्रामवासी पूरी निष्ठा से सेवा में लगे हैं।
Friday, July 31
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर

