भिण्ड, 19 मार्च। नगर परिषद दबोह में विकास की उम्मीद लेकर आए पार्षदों को उस समय मायूसी और गुस्से का सामना करना पड़ा, जब परिषद की महत्वपूर्ण बैठक अव्यवस्था और देरी की भेंट चढ़ गई।
आलम यह रहा कि 11 बजे शुरू होने वाली बैठक के लिए भाजपा व कांग्रेस पार्षद तो समय पर पहुंच गए, लेकिन अध्यक्ष का शाही इंतजार लगभग एक घंटे तक चला। बैठक का समय सुबह 11 बजे तय था। भाजपा और कांग्रेस दोनों ही दलों के पार्षद तय समय पर उपस्थित थे। लेकिन जब एक घंटा बीत जाने के बाद भी अध्यक्ष कार्यालय नहीं पहुंचीं, तो पार्षदों का सब्र जवाब दे गया। नाराजगी इस कदर थी कि कई पार्षद बैठक का बहिष्कार कर अपने घरों की ओर रवाना हो गए। जब दोपहर 12 बजे अध्यक्ष का आगमन हुआ, तब जाकर जैसे-तैसे भाजपा पार्षदों के बीच बैठक की औपचारिकता शुरू हो सकी।
तीसरी बार निर्माण कार्य निरस्त, ठेकेदारों ने टेके घुटने
हैरानी की बात यह रही कि पूर्व में हुए निर्माण कार्यों के टेंडरों को ठेकेदारों के लिखित आवेदन पर निरस्त कर दिया गया। ठेकेदारों द्वारा खुद ही कार्यों को सरेंडर करने के इस फैसले ने परिषद की कार्यप्रणाली पर सवालिया निशान लगा दिए हैं। बैठक में विकास की चर्चा से ज्यादा चर्चा अध्यक्ष की टाइमिंग और पार्षदों कीÓएग्जिट की रही। अध्यक्ष की लेट लतीफी के चलते कांग्रेस पार्षद तो पूरी तरह दूरी बनाते नजर आए, वहीं मौजूद भाजपा पार्षदों के चेहरों पर भी शिकन साफ देखी गई। ऐसा लग रहा था मानो नगर के विकास से ज्यादा जोर नाराजगी जताने पर था। गलियारों में चर्चा है कि अगर विकास कार्यों की रफ्तार भी अध्यक्ष के आने की रफ्तार जैसी रही, तो नगर की कायाकल्प होने में सदियां बीत जाएंगी। अब देखना यह होगा कि जो निर्माण कार्य तीसरी बार निरस्त हुए हैं, उनकी किस्मत कब जागती है या फिर अगली बैठक में भी देरी और सरेंडर का यही खेल जारी रहेगा।
16 सूत्रीय एजेंडा में शामिल रहे विषय
वर्ष 2026-27 के अनुमानित आय-व्यय की स्वीकृति। गौशाला, स्टेडियम और वार्ड क्र. 8 में नाला निर्माण के न्यूनतम दरों पर विचार। करधेन तालाब का सौंदर्यीकरण और वार्ड 10 व 13 में सीसी रोड निर्माण। नगर में 1000 नग मरकरी और डेकोरेटिव लाइटों की खरीदी। दैनिक वेतन भोगी कर्मचारी दीपक दीक्षित को आउटसोर्स के माध्यम से रखने का अनुमोदन। ट्रेचिंग ग्राउंड पर कंपोस्ट व एमआरएफ प्लांट का निर्माण आदि विषय शामिल रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


