भिण्ड, 19 मार्च। द संस्कार पब्लिक स्कूल परिसर गोहद में पारंपरिक कठपुतली नृत्य की अनूठी सांस्कृतिक प्रस्तुति के साथ भव्य ग्रेजुएशन सेरेमनी का आयोजन संस्कारमय वातावरण में किया गया। कार्यक्रम में बच्चों, अभिभावकों एवं अतिथियों की उत्साहपूर्ण उपस्थिति ने पूरे वातावरण को आनंदमय बना दिया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में बीईओ गोहद श्यामकिशोर भारद्वाज, विशिष्ट अतिथि एसआरएफ फाउण्डेशन के हेड चैनसिंह किरार एवं अतिथि सुनील जैन उपस्थित रहे। अतिथियों का विद्यालय परिवार ने पुष्पगुच्छ एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर स्वागत किया।
ग्रेजुएशन सेरेमनी के दौरान नन्हें विद्यार्थियों को ग्रेजुएशन कैप पहनाकर सम्मानित किया गया। बच्चों की मुस्कान और आत्मविश्वास ने अभिभावकों को भावुक कर दिया। अतिथियों ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए शिक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला। साथ ही कार्यक्रम के दौरान बच्चों को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों के लिए पारितोषिक प्रदान किए गए, जिससे छात्र-छात्राओं को आगे बढ़ने एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरणा मिली। इसके पश्चात आयोजित कठपुतली नृत्य कार्यक्रम ने सभी का मन मोह लिया। रंग-बिरंगी कठपुतलियों के माध्यम से प्रस्तुत सांस्कृतिक झलकियों ने बच्चों को न केवल मनोरंजन प्रदान किया, बल्कि उन्हें अपनी समृद्ध भारतीय संस्कृति से भी परिचित कराया। आज के डिजिटल युग में यह प्रस्तुति बच्चों के लिए एक अनूठा एवं यादगार अनुभव रही। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी अतिथियों, अभिभावकों एवं विद्यार्थियों का आभार व्यक्त किया। यह आयोजन बच्चों के लिए सीख, संस्कृति और उत्साह का एक सुंदर संगम साबित हुआ।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


