मोदी सरकार की जन विरोधी, साम्राज्यवाद परस्त नीतियों का पुरजोर विरोध
माकपा का जन आक्रोश जत्था जारी 24 मार्च को होगी दिल्ली में रैली
भिण्ड ब्यूरो 13 मार्च – मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी का जन आक्रोश जत्था आज दूसरे दिन सुबह गोहद से शुरू होकर चितौरा होता हुआ झांकरी पहुंचा। वहां पर जत्थे का भव्य स्वागत किया गया। इस दौरान बस स्टैंड पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें सरकार की जन विरोधी, पूंजीवाद, साम्राज्यवाद परस्त नीतियों की कड़ी आलोचना की गई और आम लोगों से बड़ी संख्या में 24 मार्च दिल्ली चलने की अपील की।
उसके बाद मौ में सभा का आयोजन किया गया। ग्रामीण क्षेत्र से गुजरती हुई जन आक्रोश जत्था यात्रा जिले के मैहगांव क्षेत्र में पहुंची। बस स्टैंड पर सभा का आयोजन किया गया।
उसके बाद जन आक्रोश जत्था भिण्ड के लिए रवाना हुआ भिण्ड शहर में बस स्टैंड अटेर रोड पुलिया के पास नुक्कड़ मीटिंग करते हुए भुजपुरा गांव में महेश्वरी जाटव की अध्यक्षता में नुक्कड़ मीटिंग हुई जिसे सीटू जिला अध्यक्ष विनोद सुमन जिला महासचिव अनिल दौनेरिया ने सम्बोधित किया भिण्ड ग्वालियर मौत हाइवे चौड़ीकरण की मांग उठाते हुए कहा कि 23 मार्च को हजारों की संख्या भिण्ड से जाने वाली रेलगाड़ियों से दिल्ली चलना होगा ।
विभिन्न स्थानों पर हुई सभाओं को माकपा राज्य सचिव मंडल सदस्य गण रामविलास गोस्वामी, अशोक तिवारी, जिला सचिव ओ पी बाथम, पी एन माहौर पूर्व नपाध्यक्ष नेता गण राजेश शर्मा, भूपेंद्र सिंह गुर्जर , राजेंद्र सिंह कुशवाह,बीरबल सिंह, सुनील माहौर, आदि ने संबोधित किया। जत्थे में किसान नेता प्रीतम सिंह माहौर, सोनेराम माहौर,जगदीश माहौर, इंदर सिंह ओझा आदि की शामिल है।
जन आक्रोश जत्था रात्रि तक भिण्ड पहुंचकर आमसभा को संबोधित करेगा। जत्थे ने गांव-गांव में, नगर – नगर में धूम मचाई है। बड़ी संख्या में आम नागरिकों में सरकार के प्रति नाराजगी दिखाई दे रही है। जो सड़कों पर व्यक्त हो रही है और बड़ी संख्या में लोग 24 मार्च को दिल्ली के लिए रवाना होंगे।


