– समाज के प्रतिभाशाली लोग हुए सम्मानित
भिण्ड, 01 मार्च.मनीष दुबे। वत्स गोत्रीय कनोजिया सभा (त्रिपाठी/ तिवारी) की त्रिपाठी कॉम्लेक्स फूफ में बैठक आयोजित की गई। जिसमें समाज के प्रतिभाशाली बच्चे एवं महिलाओं को सम्मानित किया गया।
बैठक में बतौर मुख्य अतिथि कनोजिया सभा इटावा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र त्रिपाठी ने कहा कि इस प्रकार की बैठकों से हमें हमारे पूर्वजों के बारे में एवं एक- दूसरे से परिचित होने का अवसर प्राप्त होता है, जिससे समाज में सदभावना बनी रहती है। पूर्व प्राचार्य विनोद त्रिपाठी दाउदपुर ने कहा कि समाज के प्रतिभा शाली बच्चों को प्रोत्साहित करने से उनका मनोबल बढ़ता है और वह अपने कार्य को और बेहतर बनाने का प्रयास करते हैं, इसलिए समाज के बच्चों को अवश्य ही प्रोत्साहित करते रहना चाहिए, ताकि उनका मनोबल बढ़ता रहे।
उत्कृष्ट कविताओं के लिए ईशू त्रिपाठी, पुस्तक लेखन के लिए वेदांशु त्रिपाठी एवं विधि के लिए सूरजरेखा त्रिपाठी को प्रोत्साहित करते हुए सम्मानित किया गया। कनोजिया सभा अध्यक्ष भिण्ड संरक्षक श्यामबहादुर त्रिपाठी, विनोद त्रिपाठी, कनोजिया सभा भिण्ड जिलाध्यक्ष डॉ. मधुरेश त्रिपाठी, उपाध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी, सचिव दीपचंद तिवारी एडवोकेट, कृषि विभाग के सवोनिवृत्त संभागीय अधिकारी विश्वनाथ त्रिपाठी, मीडिया प्रभारी पंकज त्रिपाठी, कोषाध्यक्ष प्रमोद त्रिपाठी, संजय त्रिपाठी आदि ने संबोधित किया। कार्यक्रम का संचालन सेवानिवृत्त कृषि विस्तार अधिकारी राकेश त्रिपाठी एवं कमलेश त्रिपाठी ने आभार व्यक्त किया।
बैठक में ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, जगत नारायण त्रिपाठी, मनोज त्रिपाठी, अजय त्रिपाठी, नंदकिशोर त्रिपाठी, गिरिराज किशोर त्रिपाठी, दयाशंकर त्रिपाठी, रामवीर त्रिपाठी, गोपालकृष्ण तिवारी, योगेश तिवारी, संदीप तिवारी, सौभाग्य त्रिपाठी, योगेन्द्र नारायण त्रिपाठी, सोमदत्त त्रिपाठी टप्पे, सुनील कुमार त्रिपाठी, नरेन्द्र त्रिपाठी, सुपनीत त्रिपाठी, सुरेश त्रिपाठी, अनिल कुमार त्रिपाठी, आजाद बाबू त्रिपाठी, आंनद त्रिपाठी, अमन त्रिपाठी, गोपाल त्रिपाठी, डॉ. विनोद त्रिपाठी, संजीव तिवारी, साकेत तिवारी, सतीश तिवारी, डॉ. शशांक त्रिपाठी, सुशील त्रिपाठी, दीपेन्द्र त्रिपाठी, ज्ञानेन्द्र त्रिपाठी, प्रदीप त्रिपाठी, अनिल त्रिपाठी कुक्कू, राघवेन्द्र त्रिपाठी, रूपे त्रिपाठी, राकेश त्रिपाठी, नीरज त्रिपाठी आदि उपस्थित रहे।


