भिण्ड, 28 फरवरी। लहार नगर के मनीष विद्यापीठ विद्यालय में विदाई समारोह मनाया गया। जिसमें विद्यालय की अंतिम कक्षा 8वीं में अध्ययन करने वाले छात्र-छात्राओं ने विद्यालय में बिताए गए क्षणों में अपने-अपने अनुभव को साझा किए। मंच संचालन निशा अग्रवाल ने किया। अतिथि के रूप में विद्यालय के मार्गदर्शक महेश महते, संचालिका अनीता बड़ेलाल महते, प्रधानाचार्या नेहा त्रिपाठी विशेष रूप से उपस्थित रही।
विद्यालय की संचालिका अनीता त्रिपाठी ने बताया कि हमारे जीवन में एक समय ऐसा आता है, जब हमें किसी को अलविदा कहना पड़ता है। लेकिन कई जगहों पर उस व्यक्ति को अलविदा कहने से पहले एक विदाई समारोह का आयोजन किया जाता है। उन्होंने बताया कि शुभकामनाओं के साथ विदा करने को फेयरवेल या विदाई कहते है। विदाई समारोह से विदा होने वाले और विदा करने वाले दोनों के दिलो में एक-दूसरे के लिए सुनहरी यादे बन जाती है।
विद्यालय की प्रधानाचार्या नेहा त्रिपाठी ने बताया कि किसी भी स्कूल की सबसे मूल्यवान संपत्ति उसके छात्र होते हैं। उनके बिना आध्यापक और स्कूल कुछ भी नहीं है। लेकिन एक अच्छे शिक्षक के बिना विद्यार्थी भी कुछ नहीं है। यह दोनों एक दूसरे के लिए बहुत महत्व रखते हैं। जैसे विद्यार्थी के बिना शिक्षक अधूरा होता है, उसी प्रकार शिक्षक के बिना विद्यार्थी अधूरा है। मार्गदर्शक महेश महते ने बताया कि हमारे स्कूल के विद्यार्थी अनुशासित, समय के पाबंद, संस्कारी और एक जिम्मेदार व्यक्ति है। उन्होंने स्कूल के लिए कई ऐसे काम किए, जिससे पूरे जिले में हमारे स्कूल का नाम रोशन हुआ है। यह सब मेरे प्यारे छात्रों और शिक्षकों के कठिन प्रयासों के कारण ही संभव हो पाया है।
अंत में विद्यालय की प्रधानाचार्या ने कहा कि मैं पूरे विद्यालय की ओर से आपको विदाई देती हूं और आपके भावी जीवन के लिए शुभकामनाएं देती हूं। मैं आप सभी के उज्ज्वल और समृद्ध भविष्य की कामना करता हूं। भगवान आपका भला करे, और यदि आपको हमारे मार्गदर्शन और समर्थन की आवश्यकता हो तो हमारे पास वापस आने में कभी संकोच न करें। विद्यालय के छात्रों ने संकल्प लिया कि अपने माता पिता, गांव व देश का नाम एवं अपने स्कूल का नाम कभी भी अपमानित नही होने देंगे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को नम आंखों से विदाई दी और उनके उज्वल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम में विद्यालय के शिक्षकों के अलावा प्रबंधन एवं 8वी में अध्ययन कर रहे सभी छात्र उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय प्रबंधन ने सभी छात्रों को गिफ्ट और अल्पाहार कराकर विद्यालय से विदा किया। विद्यालय से जाते समय सभी छात्र और छात्राओं की आंखें नम थी क्यों कि सभी अपने विद्यालय को याद कर रहे थे और अपने बिताए हुय लम्हे याद कर रहे थे।
Monday, April 6
BREAKING
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण को सर्वोच्च प्राथमिकता : सिंधिया
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में जनसुनवाई बनी सुशासन का सशक्त माध्यम: सिंधिया
- सभी प्रभावित गांवों में सर्वे कार्य प्राथमिकता से पूर्ण कराएं : मंत्री शुक्ला
- फसल क्षति का सर्वे व्यवस्थित एवं समयावधि में किया जाए : नरेन्द्र सिंह
- बारिश, ओलावृष्टि एवं आंधी से पीड़ित किसानों को शीघ्र मुआवजा मिलना चाहिए : बघेल
- पूर्व विधायक रणवीर ने किया नुकसान फसलों का मुआयना
- ‘नंद घर आनंद भयो, जय कन्हैया लाल की’ से गूंजा पंडाल
- गोहद नगर मण्डल में आयोजित प्रशिक्षण कार्यशाला का हुआ समापन


