भिण्ड, 28 फरवरी। ऊँ सांईराम के पावन स्मरण के साथ सत्यसांई सेवा संगठन एवं भजन मंडली, गोहद चौराहा द्वारा विशाल रक्तदान शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह शिविर एक मार्च रविवार को सुबह 9:30 बजे से दोपहर एक बजे तक स्वराज ट्रैक्टर एजेंसी, ग्वालियर रोड, गोहद चौराहा पर आयोजित किया जाएगा।
आयोजकों ने क्षेत्रवासियों से अपील की है कि वे अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर रक्तदान करें तथा अन्य लोगों को भी प्रेरित करें। रक्तदान के माध्यम से जरूरतमंद मरीजों को जीवनदान देने का यह एक महत्वपूर्ण अवसर है। शिविर के व्यवस्थापकों में जेपी अग्रवाल, आशीष लोहिया एवं राकेश गुप्ता प्रमुख रूप से शामिल हैं, जिनके मार्गदर्शन में कार्यक्रम का संचालन किया जाएगा। रक्तदान महादान है और समाज के प्रत्येक स्वस्थ व्यक्ति को इसमें भागीदारी निभानी चाहिए।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

