– खुलेआम कचरा जला कर वातावरण कर रहे दूषित
– स्वच्छ सर्वे और साफ हवा दोनों को लगा रहे आग
📝विष्णु गौड़ 📞 89668 76315
भिण्ड/मालनपुर 27 फरवरी। औद्योगिक क्षेत्र मालनपुर में पूर्व में कार्रवाई होने के बाद भी बाज नहीं आ रहे कंपनी संचालक। गुरुजी न्यू रियान ग्लोबल कंपनी के संचालक नगर परिषद के पर्यावरण विभाग और प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड की लापरवाही साफ नजर आ रही है, क्योंकि कंपनी द्वारा रोजाना दिनदहाड़े आम रास्ते के बगल से कूड़ा कंपनी के सफाई कर्मी एवं वर्करों द्वारा डाला जा रहा है। जिसको आवारा पशु पॉलीथिन सहित खा रहे हैं। यह कचरा कभी सुबह तो कभी शाम को दिनदहाड़े डाल कर आग लगा जाते हैं, जिससे नगर एवं आसपास का वातावरण दूषित हो रहा है एवं आवागवन वाले लोगों को भी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।
कंपनी संचालक की इस तरह की दबंगई से आसपास के मकान में भी धुंए का प्रभाव पड़ रहा है, नगर में जहां कंपनी संचालक कचरा डाल रहे हैं वहां इस कचरे के चारों ओर आवारा पशु गाय पॉलिथीन सहित खा जाती हैं, जिससे उनकी जान माल को भी काफी खतरा बना हुआ है।
प्रदूषण नियंत्रण विभाग की कार्रवाई पर भी उठ रहे सवाल
नगर में संचालित गुरुजी न्यू रियान ग्लोबल कंपनी पर कुछ माह पूर्व वातावरण प्रदूषित करने को लेकर प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड द्वारा काईवाई की जा चुकी है लेकिन कंपनी संचालक पर कार्रवाई का कोई फर्क नहीं। इस पर स्थानीय लोगों का आरोप है कि कंपनी संचालक रोजाना इसी तरह कचरा लगातार डालकर आग लग रहे हैं। जिससे आस-पास का वातावरण धुआं धुआं हो जाता है, साथ ही आवारा पशुओं द्वारा पालिथिन युक्त कचरे को खाने से काफी परेशानी एवं जानमाल का खतरा बना हुआ है। कई बार मना करने के बावजूद भी कंपनी बालों को कोई फर्क नहीं पड़ा।
इनका कहना है:
”आपके द्वारा जो जानकारी वीडियो द्वारा मुझे मिले हैं, उसके तहत कंपनी स्वच्छता अभियान के तहत चालानी कार्रवाई की जाएगी।”
रिहान अली, सीएमओ मालनपुर


