– राधाकृष्ण यादव –
मौ, 26 फरवरी। उपजोन ग्वालियर तहसील समन्वयक समिति तहसील मौ गोहद जिला भिण्ड की अखिल विश्व गायत्री परिवार मप्र जोन शांतिकुंज हरिद्वार द्वारा नवीन कार्यकारिणी का गठन किया गया है। जिसमें दुर्गाप्रसाद यादव मौ की महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है। तहसील समन्वयक पीठ पदेन नरेन्द्र भारद्वाज, सहायक समन्वयक सनत कुमार चौहान, सदस्य मंडल विस्तार अभियान प्रशांत सोनी, सदस्य नारी जागरण अभियान माला राजपूत, सदस्य आओ गढ़ें संस्कारवान अभियान राजकुमारी परिहार, सदस्य युवा जोड़ अभियान जितेन्द्र शर्मा, सदस्य भारतीय संस्कृति ज्ञान परीक्षा माताप्रसाद शर्मा, सदस्य साधना एवं स्वाध्याय अभियान सतीश शर्मा, सदस्य पर्यावरण एवं जल संरक्षण अभियान कुंवर सिंह, सदस्य शिक्षा एवं बाल संस्कार शाला गगन सोनी, स्वावलंब एवं शिक्षक प्रशिक्षण दिवाकर राजपूत, सदस्य नशा व्यसन कुरीति एवं आदर्श ग्राम अभीयान राजाराम शर्मा, योग एवं स्वास्थ्य अभियान लछीराम गौड़, पत्रिका एवं साहित्य विस्तार अभियान सुधीर जैन को सौंपा गया है।


