भिण्ड, 23 फरवरी। उद्योग क्षेत्र मालनपुर में खेले जा रहे क्रिकेट टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले हुए। जिसमें सूर्या रोशनी के मैदान में खेले गए पहले मैच में जीवी मंगाराम ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 76 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में गोदरेज ने मैच 7 विकेट से जीत लिया।
दूसरा मैच सूर्या रोशनी एवं टेवा के बीच खेला गया, जिसमें सूर्या रोशनी ने पहले बैटिंग करते हुए निर्धारित 20 ओवरों में 8 विकेट खोकर 104 रनों का लक्ष्य दिया, जिसके जवाब में टेवा ने पीछा करते हुए तीन विकेट से रोमांचक जीत हासिल की। ऐसे ही सीजी पावर ग्राउण्ड में खेले गए पहले मैच में कैडबरी ने जेके टायर को हराया। पीएलआर अडानी ने एसआरएफ को दूसरे मैच में रोमांच मुकाबले में हराया, ऐसे चार टीम में सेमीफाइनल में पहुंचीं। सेमी फाइनल में पहुंचे बाली टीम पहली गोदरेज, दूसरी कैडबरी, तीसरी अदानी पीएलआर और टेवा। क्रिकेट टूर्नामेंट में मुख्य अतिथि के रूप में लेबर इंस्पेक्टर मुरारी सिंह एवं निशांत श्रीवास्तव, सूर्य रोशनी प्लांट हेड तपन कुमार बंदोपाध्याय, मुकुल चतुर्वेदी, भाजपा ग्वालियर जिला उपाध्यक्ष सुरेन्द्र शर्मा एवं अन्य कर्मचारी अधिकारी मौजूद रहे।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


