भिण्ड, 19 फरवरी। जिले के सुरपुरा थाना क्षेत्र में सोई गांव के पास बंबा की पुलिया के पास पुलिस को बोरे में एक युवती का शव मिला। मृतिका की पहचान उसके पिता ने 20 वर्षीय अफसाना खां निवासी ग्राम बढ़पुरा के रूप में की है।
जानकारी के अनुसार अफसाना बीते तीन दिनों से लापता थी, जिसकी गुमशुदगी की शिकायत बुधवार को ही थाने में दर्ज कराई गई थी। उसी दिन ग्रामीणों की सूचना के आधार पर सुरपुरा पुलिस को क्षेत्र के सोई गांव के पास बंबा की पुलिया के नजदीक एक सिला हुआ बोरा पड़ा मिला, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। मौके पर पहुंची पुलिस ने बोरे को कटवाया, तो उसके अंदर युवती का शव मिला। जिस तरह शव को बोरे में भरकर सुनसान जगह पर फेंका गया, उससे हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस के अनुसार अफसाना तीन दिन पहले घर से निकली थी और वापस नहीं लौटी। परिजनों ने पहले अपने स्तर पर तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिलने के बाद बुधवार को सुरपुरा थाने में उसकी गुमशुदगी दर्ज कराई गई थी।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


