भिण्ड, 19 फरवरी। दंदरौआधाम में 1008 महामण्डलेश्वर महंत रामदास महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा एक जोड़े का सामूहिक विवाह सम्मेलन का कार्यक्रम गुरुवार को आयोजित किया गया। जिसमें पं. रामलखन कटारे द्वारा विशाल प्रजापति के साथ राधा प्रजापति का विवाह हिन्दू रीति रिवाज के साथ विधि विधान से संपन्न करवाया गया।
इस अवसर पर समिति अध्यक्ष प्रदीप राणा ने वर-वधु को उपहार दिया तथा दोनों पक्षों को भोजन देकर विवाह कार्यक्रम संपूर्ण किया गया और मंगलमय एवं सुखमय जीवन व्यतीत करने के लिए आर्शीवाद प्रदान किया। इस मौके पर डॉ. ओम पचौरी, संदीप राणा सहित अनेक लोग मौजूद रहे।
अगला विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को
दंदरौआ धाम में महंत 1008 महामण्डलेश्वर रामदास महाराज के सानिध्य में निव्या बंधन सर्वजातीय शिक्षा एवं समाज कल्याण समिति द्वारा अगला विवाह सम्मेलन 19 अप्रैल को आयोजन किया जाएगा। समिति द्वारा विवाह पंजीयन किए जा रहे हैं।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


