भिण्ड, 19 फरवरी। श्रीरावतपुरा कॉन्वेंट विद्यालय परिवार द्वारा छात्रों को पुरस्कार मेडल एवं प्रमाण पत्र वितरण किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि तहसीलदार महेश माहौर एवं थाना प्रभारी राजेश शर्मा उपस्थित रहे। कार्यक्रम में सर्वप्रथम मां सरस्वती की तस्वीर पर माल्यापर्ण किया गया।
इस अवसर पर दबोह थाना प्रभारी राजेश शर्मा ने बच्चों को संवोधित करते हुए कहा कि पढ़ाई के साथ माता पिता की बात भी सुना करो क्योंकि आपके माता पिता आपको हर कदम पर सही रास्ता दिखाते हैं। वही उन्होंने ने बच्चों के उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए बच्चों को माता-पिता के सम्मान और गुरुजनों के सम्मान करने की प्रेरणा दी। इस अवसर पर विद्यालय संचालक डॉ. रामाधार सराफ ने अतिथियों का स्वागत सम्मान शॉल, श्रीफल और मैडल प्रदान कर किया। इस मौके पर विद्यालय परिवार में अनिरुद्ध सिंह, सुनील सिंह, उमेश पाल, विकास पाल, अंशु यादव, राजा खान सर, कैलाश बुधौलिया श्यामू गुप्ता एवं नागरिक एवं अभिभावकगण उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


