– एसडीएम ने मिहोना तहसील में ली पटवारियों की बैठक
भिण्ड, 18 फरवरी। एसडीएम विजय यादव ने तहसील मिहोना में विभिन्न राजस्व बिंदुओं पर पटवारियों की व्यक्तिगत समीक्षा की। जिसमें गिरदावरी, बकेटिंग, सीएम हेल्पलाइन, शासकीय भूमियों पर अतिक्रमण, राजस्व वसूली, तीन माह से अधिक से लंबित नामांतरण, बंटवारे प्रकरणों की एवं अन्य बिंदुओं पर समीक्षा की गई। फसल गिरदावरी एवं बकेटिंग में कुछ पटवारियों द्वारा संतोषजनक कार्य नहीं किया गया, जिसके चलते एसडीएम ने कार्रवाई करते हुए पटवारी विकास कुशवाहा, धीरेन्द्र वर्मा एवं राजवीर नरवरिया का माह फरवरी का 5-5 दिन का वेतन काटने के निर्देश तहसीलदार अमित दुबे को दिए।


