भिण्ड, 16 फरवरी। अभिभाषक संघ गोहद के अध्यक्ष विकास कांकर, सचिव कृष्णकांत शुक्ला के नेतृत्व में अभिभाषकों ने एक साथ एक सुर में मप्र शासन के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने अधिवक्ता संजय सक्सेना की हत्या की घटना का जिक्र करते हुए कहा कि मप्र में अधिवक्ता असुरक्षित हैं, यहां हमले हो रहे हैं, वहीं बदमाशों के हौंसले इतने बुलंद हैं कि अधिवक्ता की सरेराह हत्या तक कर दी जाती है। मप्र में अधिवक्ता संरक्षण कानून लागू होने की दिशा में गोहद अभिभाषक संघ द्वारा न्यायालयीन कार्रवाई से विरत रहकर प्रतिवाद दिवस मनाकर गोहद एसडीएम को ज्ञापन मुख्यमंत्री के नाम सौंपा। जिसमें मप्र में अधिवक्ता संरक्षण कानून शीघ्र लागू करने की मांग की गई। इस अवसर पर विकास कांकर, कृष्णकांत शुक्ला, राजवीर गुर्जर, पंकज मिश्रा, अहिवरन मौर्य, गब्बर सिंह गुर्जर, राकेश गुप्ता, सुनील कांकर, रविशंकर मुदगल, देवेन्द्र जादौन, भगवान सिंह बघेल, गोपाल पचौरी, प्रवीण गुप्ता, प्राची जैन आदि उपस्थित थे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


