भिण्ड, 15 फरवरी। मौ नगर में 40 वर्ष बाद 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव कार्यक्रम का प्रारंभ घट यात्रा से हुआ। घट यात्रा हटवारा से प्रारंभ होकर गांधी मार्केट, गोलम्बर, बस स्टैण्ड एवं नगर के विभिन्न मार्गों से होते हुए अयोध्या नगरी चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में पहुंची। घटयात्रा के दौरान महिलाएं सर पर कलश रखकर भक्ति एवं गाजे बाने के साथ अयोध्या नगरी पहुंची। अयोध्या नगरी पहुंचने के उपरांत श्रीजी का अभिषेक पूजन एवं भक्ति हुई उसके बाद अष्ट देवियों द्वारा एक सुंदर नृत्य किया गया।
इस अवसर पर प्रतिष्ठाचार्य बाल ब्रह्मचारी पं.अभिनंदन शास्त्री, निर्देशक डॉ. विवेक शास्त्री ढाई दीप, पीयूष शास्त्री जयपुर, विधानाचार्य पं. सुनील धवल भोपाल आदि विद्वानों का समागम प्राप्त हुआ। कार्यक्रम में समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन मण्डी वाले, कार्यकारी अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन सन्मति स्कूल, संयुक्त अध्यक्ष अशोक जैन सेमरा, स्वागत अध्यक्ष दिनेश जैन, शुद्धतम शास्त्री, अरुण शास्त्री, राजीव जैन परघेना, राकेश जैन भडेरा, अनिल जैन, भगरीमल जैन, आदि सकल जैन समाज, महिला मंडल, बालिका मंडल आदि समस्त लोग उपस्थित रहे।
Saturday, August 1
BREAKING
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर


