भिण्ड, 15 फरवरी। सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र गोहद में शनिवार को नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक केशव देसाई द्वारा किया गया। यह मशीन गोदरेज कंपनी (मालनपुर इकाई) द्वारा अपने कॉर्पोरेट सामाजिक उत्तरदायित्व फंड के अंतर्गत उपलब्ध कराई गई है। विधायक ने मशीन उपलब्ध कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उद्घाटन अवसर पर मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जेएस यादव ने अस्पताल का निरीक्षण किया।
उन्होंने कहा कि नई अल्ट्रासाउण्ड मशीन के शुरू होने से क्षेत्र के मरीजों को जांच के लिए बाहर नहीं जाना पड़ेगा, जिससे समय और धन की बचत होगी तथा स्थानीय स्तर पर बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध होंगी। निरीक्षण के दौरान सीएमएचओ ने शिशु एवं मातृत्व मृत्यु दर कम करने के लिए विशेष प्रयास करने के निर्देश दिए। साथ ही पूर्व से संचालित ब्लड ट्रांसफ्यूजन सेवा एवं सिजेरियन ऑपरेशन (सी-सेक्शन) को सुचारू रूप से संचालित रखने के निर्देश भी दिए, ताकि जरूरतमंद मरीजों को समय पर उपचार मिल सके। उन्होंने बायो मेडिकल वेस्ट सामग्री का सही तरीके से एवं निर्धारित स्थान पर निस्तारण सुनिश्चित करने पर जोर दिया। साथ ही आगामी कायाकल्प अभियान की तैयारियां समयबद्ध रूप से पूर्ण करने के निर्देश भी दिए। इस अवसर पर सीबीएमओ डॉ. वासुदेव शिकारिया, जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. आलोक शर्मा, सामाजिक कार्यकर्ता, अस्पताल के चिकित्सक, नर्सिंग स्टाफ एवं अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


