भिण्ड, 15 फरवरी। दबोह क्षेत्र के ग्राम बरथरा में आदि-अनादि अखण्ड अखिलेश्वरी मां सुखदैनी की कृपा से 14वे श्रीमद भागवत सप्ताह ज्ञानयज्ञ का अत्यंत उत्साह और भक्तिभाव के साथ शुभारंभ हुआ। रविवार को कार्यक्रम के प्रथम दिन ग्राम बरथरा स्थित मन्दिर प्रांगण से दबोह क्षेत्र में स्तिथ मां रणकौशला देवी तक भव्य एवं विशाल कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा में हजारों की संख्या में श्रद्धालु शामिल हुए। यहां पीले वस्त्र धारण कर महिलाओं ने सिर पर मंगल कलश लेकर मंगल गीत गए। गाजे-बाजे और जयकारों के साथ यात्रा निकली गई। ज्ञानयज्ञ 15 से 21 फरवरी तक परशुराम आश्रम वृंदावन उप्र से पधारे सुप्रसिद्ध कथाव्यास आचार्य पं. मधुर महाराज श्रीमद् भागवत कथा की अमृत वर्षा करेंगे। कथा रसपान श्रोतागण प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से प्रभु इच्छा तक कर सकेंगे। हवन एवं पूर्णाहुति 21 फरवरी शनिवार व विशाल भंडारा 22 फरवरी रविवार को किया जाएगा। इस भव्य आयोजन में पारीक्षत आशा देवी एवं प्रताप सिंह कौरव होंगे। मन्दिर के पुजारी नीलू महाराज के सानिध्य में समस्त ग्रामवासी बरथरा इस आयोजन को सफल बनाने में जुटे हुए हैं। जिसमें अधिक से अधिक संख्या में पधारकर धर्म लाभ लेने की अपील की है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


