भिण्ड, 15 फरवरी। संकल्प से ही समाधान सरलता से होता है, इस कारण से हमें कोई भी कार्य सही ढंग से पूर्ण करने के लिए संकल्प लेना आवश्यक होता है। यह बात जन अभियान परिषद के परामर्शदाता हरीबाबू शर्मा निराला ने शा. गांधी महाविद्यालय बालाजी मिहोना में आयोजित संगोष्ठी में कही।
निराला ने कहा कि किसी भी कार्य के समाधान के लिए हम सभी लोग मिलकर एक संकल्प लें तथा इसके बाद काम करना प्रारंभ करें। कार्यक्रम में उपस्थित मुख्यमंत्री नेतृत्व क्षमता विकास पाठ्यक्रम के बस एमएसडब्ल्यू छात्र एवं छात्राओं ने अपनी अपनी भागीदारी सुनिश्चित की कार्यक्रम का आयोजन विकास खण्ड समन्वयक सुनील चतुर्वेदी के मार्गदर्शन में किया गया। परामर्शदाता निशा राजावत ने कहा कि संकल्प के माध्यम से ही किया हुआ कार्य पूर्ण होता है और उसके बीच में कोई व्यवधान नहीं आता है, क्योंकि संकल्पित कार्य पूरी ताकत व तन्मयता के साथ किया जाता है, इस कारण से हमें सभी कार्य मन लगाकर के करना चाहिए। संगोष्ठी का संचालन परामर्शदाता सत्येन्द्र प्रताप सिंह चौहान तथा आभार परामर्शदाता प्रमोद तिवारी ने किया।
इस अवसर पर महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक ने भी संबोधित किया। कार्यक्रम में पायल, आराधना, करुणा, रेखा, भगवती, रचना, अमित सिंह, प्रशांत सिंह, बृजेश कुमार, अनुराग मोहिनी आदि छात्र एवं छात्राएं उपस्थित थे। अंत में सभी छात्र एवं छात्राओं ने आज ही के दिन 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में हुए शहीद सैनिकों को पुष्पांजलि देकर 2 मिनट का मौन धारण किया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


