भिण्ड, 13 फरवरी। कलेक्टर किरोड़ीलाल मीणा द्वारा जिला आबकारी अधिकारी भिण्ड महेश कुमार गौड़ को त्वरित कार्रवाई किए जाने हेतु निर्देशित किया गया है। उनके मार्गदर्शन में लहार वृत्त प्रभारी अजीत यादव ने शुक्रवार को दबोह कस्बे में आबकारी बल एवं पुलिस थाना दबोह के स्टाफ के साथ रहकोला माता मन्दिर के पास स्थित कंजर डेरा पर पहुंचकर डेरा की विधिवत तलाशी ली तो एक महिला सुष्मिता पत्नी विकास कंजर उम्र 22 वर्ष के कब्जे से 30 पाउच एवं एक कट्टी में करीब 5 लीटर कच्ची शराब, गुडलाहन से निर्मित कच्ची हाथ भट्टी शराब बरामद हुई। जिसकी अनुमानित कीमत 1600 रुपए है। आरोपिया के विरुद्ध मप्र आबकारी अधिनियम 1915 की धारा 34(1) के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
भिण्ड जिले में अवैध मदिरा के विनिर्माण, संग्रह, विक्रय एवं अवैध परिवहन पर विशेष सतर्कता एवं कठोरता से प्रभावी अंकुश लगाए जाने हेतु सघन तलाशी अभियान निरंतर जारी रहेगा। दविश दल में आबकारी आरक्षक रवि विसारिया एवं पुलिस थाना दबोह के मुख्य आरक्षक राकेश गोयल व महिला आरक्षक आरती का सराहनीय योगदान रहा।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


