भिण्ड, 12 फरवरी। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ जिला लहार खण्ड दबोह में संपन्न नागरिक गोष्ठी का आयोजन गुरुवार को किया गया। इस अवसर पर खण्ड संघ चालक शिवनारायण गुप्ता एवं बतौर मुख्य वक्ता विभाग कार्यवाह मुरैना राघवेन्द्र त्रिपाठी मौजूद रहे। अध्यक्षता मिहोनी माता मन्दिर के महंत 1008 पुरुषोत्तम दास महाराज ने की। अतिथियों ने सर्वप्रथम भारत माता का पूजन और दीप प्रज्वलन किया।
मुख्य वक्ता राघवेन्द्र त्रिपाठी ने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष के बारे में संगठित हिन्दू, हिन्दू एकता, संघ कार्य, संघ का उद्देश्य आदि पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि पंच परिवर्तन सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, स्वदेशी, नागरिक कर्तव्य एवं कुटुंब प्रवोधन पर विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि परिवार के सदस्य एक साथ भोजन करें, भजन करें, अच्छे लोगों के विषय में चर्चा करें। सभी परिवारजनों को एक साथ अपने आसपास की तीर्थ स्थल ऐतिहासिक स्थान का भ्रमण करना चाहिए। हमें हिन्दी में हस्ताक्षर करने के साथ साथ अपनी मातृभाषा पर हमेशा गर्व रखना चाहिए।
उन्होंने कहा कि वेशभूषा पर कहा कि हम बाहर ऑफिस में क्या पहनते हैं, वह अलग है लेकिन हमें अपने तीज त्योहार पर अपनी भारतीय परिधानों को पहनना चाहिए। स्वदेशी होना चाहिए, यह सब की जिम्मेदारी है। हमारे घर के बाथरूम, किचन, पूजा घर में स्वदेशी सामान का उपयोग होना चाहिए, जिससे हमारे देश के किसान समृद्धशाली बनें। हमारा देश भिन्न-भिन्न जातियों में बंटा हुआ है, जिसका विधर्मी फायदा उठाते हैं। चारों शंकराचार्य एक मंच पर आए और उन्होंने कहा हिंदूवा सोदरा सर्वे न हिंदू पतितो भवेत मैं दीक्षा हिंदू रक्षा मम मंत्र सामानता, अर्थात हम सब हिन्दू भाई-भाई हैं, जिससे बहुत बड़ा सन्देश गया, समाज में हमरी यही भावना होना चाहिए। उन्होंने पांचों परिवर्तनों पर विस्तार से ध्यानाकर्षण कराते हुए कहा कि यह सब अपने हृदय में केंद्रित कर समाज में संघ के विचारों से जाग्रत करेंगे, यही संघ है। अंत में वन्दे मातरम् राष्ट्र गीत सांगिक गायन किया गया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


