मौ, 11 फरवरी। नगर परिषद के वार्ड क्र.11 गोरियन टोला निवासी अकरम खान पुत्र फैय्याद खान ने मौ संवाददाता राधाकृष्ण यादव को बताया कि मैं रोज की तरह दुकान बंद करके शाम के समय घर गया और सुबह आकर देखा तो दुकान से 10-11 फरवरी की दरम्यानी रात अज्ञात चोरों ने गल्ला मंडी के रास्ते दुकान में पीछे से ईटों को निकालकर दुकान में प्रवेश कर लगभग लाखों रुपए का किराने का सामान चोरी कर ले गए।
यह जानकारी फरियादी अकरम खान ने बताई। जिसमें उक्त सामान में राजश्री पैकेट, सिगरेट, गोल्ड मोहर पैकेट, शंकर बंडल, किराने का खाद्य सामान, नगदी लगभग 20 हजार रुपए, साथ ही महत्वपूर्ण वस्तु कैमरा एवं डीबीआर, एलईडी सहित छोटा-मोटा सामान ले गए। सबसे अहम बात है कि गल्ला मण्डी प्रांगण में दोनों गेट रात मे बंद रहते हैं जिस कारण सुनसान एरिया हो जाता है, इसी का फायदा चोरों द्वारा उठाया गया, इससे पहले मां मंडी में जहां गला की तुलाई होती थी वहां कोई ना कोई मजदूर वर्ग सोता रहता था, लेकिन कई महीनों से मंडी प्रांगण में रात में की लोगों आवक जावक कम हो गई है, इस कारण चोर भय मुक्त हो गए।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


