भिण्ड, 11 फरवरी। आलमपुर में प्रकाश व्यवस्था हेतु लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले कई वर्षों से अव्यवस्थित रूप से चालू है। इस कारण नगर में कई जगह बिजली के खंबों पर लगी स्ट्रीट लाइटें दिन-रात जलती रहती है। लेकिन इस ओर न तो नगर परिषद ध्यान दे रही है। और न ही विद्युत वितरण कंपनी के अधिकारी अव्यवस्थित स्ट्रीट लाइट को व्यवस्थित करा रहे हैं। परिणामस्वरूप आलमपुर में बड़े पैमाने पर बिजली बर्बाद हो रही है।
नगर के निवासिों ने बताया कि वर्षों पहले आलमपुर में विद्युत केबिलीकरण का कार्य हुआ था। तब से लेकर अभी तक नगर की स्ट्रीट लाइटें व्यवस्थित रूप से चालू नहीं हो पाई हैं। आलमपुर बाजार एवं बस्ती के अंदर कई जगह बिजली के खम्भों पर लगी स्ट्रीट लाइटें सीधे विद्युत केबल से जु़ड़ी हुई है। इन्हें चालू बंद करने के लिए कोई पावर स्विच नहीं लगे हैं। जिसकी बजह से बिजली के खंबों पर लगी सैकड़ों स्ट्रीट लाइटें दिन-रात जलती रहती है। सरकार एवं विद्युत वितरण कंपनी एक ओर बिजली की बर्बादी रोकने के प्रयास कर रही है। तो वही आलमपुर में विद्युत केवल से डायरेक्ट जुड़ी लाइटें दिनभर जलने के कारण बड़े पैमाने पर बिजली बर्बाद हो रही है। इसके अलावा स्ट्रीट लाइटें दिनभर जलने के कारण जल्द खराब हो जाती है। लेकिन इस ओर किसी भी अधिकारी द्वारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है।
हाईमास्क लाइटें हुई खराब
नगर परिषद कार्यालय आलमपुर ने बाजार सहित कई प्रमुख स्थलों पर हाईमास्क लाइटें लगबाई थीं। लेकिन कई स्थलों पर लगी हाईमास्क लाइटें पिछले कई महीनों से खराब पड़ी हुई है। और वह केवल शो पीस बनी खड़ी है। हाईमास्क लाइटें खराब होने के कारण प्रमुख स्थलों पर अंधेरा पसरा रहता है। नगर के लोगों ने मुख्य नगर पालिका अधिकारी से हाईमास्क लाइटें ठीक कराने की मांग की है।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


