भिण्ड, 08 फरवरी.मनीष दुबे। सफलता के लिए सिर्फ पढ़ाई आवश्यक नहीं उसका सर्वांगीण विकास जरूरी है, इसके लिए आपको हर क्षेत्र में पूरे मनोयोग से प्रतिभागी करना चाहिए। यह बात चिलोंगा धाम के महंत 1008 अवधूत हरिनिवास महाराज ने हम फाउण्डेशन वाले जय मां सरस्वती कोचिंग संस्थान द्वारा हाउसिंग कॉलोनी में छात्र-छात्राओं को परीक्षा में अच्छा परिणाम लाने के अवसर पर कही। उन्होंने 10 फरवरी से शुरू होने जा रही माध्यमिक शिक्षा मंडल बोर्ड द्वारा आयोजित परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए बच्चों को आशीर्वाद दिया।
महाराज ने बच्चों से कहा कि आप ध्येय बना ले और उसे पूरा करने में जुट जाए यदि आप धैर्य के साथ सकारात्मक प्रयास करेंगे तो सफलता आपके कदम चूमेगी। उन्होंने कहा कि परीक्षा में बिना घबराए आत्म विश्वास के साथ शामिल हो। उन्होंने बच्चों को बताया कि परीक्षा ज्ञान का मूल्यांकन है जीवन का अंतिम पड़ाव नहीं। उन्होंने कहा कि परीक्षा को कभी डर के रूप में ना देखा नियमित अध्ययन सही रणनीति और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है।
कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली ने कहा कि बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए पाठ्यक्रम को अच्छी तरह समझना सबसे जरूरी है, विद्यार्थियों को चाहिए कि पूरे सिलेबस को छोटे-छोटे भागों में बनकर पढ़ाई करें और नियमित रूप से पुनरावृत्ति करते रहें। उन्होंने कहा कि परिस्थितियों को तनाव मुक्त होकर पढ़ाई करनी चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों को बताया कि सोशल मीडिया और मोबाइल फोन से दूरी बनाकर रखें, ताकि ध्यान भंग ना हो पूरी तैयारी और विश्वास के साथ परीक्षा में शामिल हो।
इस अवसर पर शिक्षक शिवम श्रीवास्तव, राजकुमार पचौरी, विपुल सेठ, अरविंद सिंह भदौरिया, विकास सिंह भदौरिया, योगेश शर्मा, स्वदेश सिंह भदौरिया आदि ने विद्यार्थियों को परीक्षा में अच्छे अंक लाने के लिए बताया। कार्यक्रम का संचालन एवं आभार प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेश सक्सेना ने किया। इस अवसर पर देवेन्द्र सिंह अरोरा, भूपेन्द्र सिंह राजावत, स्पर्श सक्सेना, कनक सक्सेना, पीहू सेठ आदि उपस्थित थे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


