भिण्ड, 08 फरवरी। सामाजिक समरसता को मजबूत करने के उद्देश्य से आयोजित सामाजिक समरसता महोत्सव के अंतर्गत संत शिरोमणि रविदास अलंकरण समारोह का आयोजन देव वाटिका गोहद में शनिवार को गरिमामय वातावरण में किया गया।
कार्यक्रम में समाज के विभिन्न वर्गों के लोगों ने सहभागिता कर सामाजिक एकता और भाईचारे का संदेश दिया। समारोह में संत रविदास जी के विचारों और उनके द्वारा दिए गए सामाजिक समरसता के संदेशों पर प्रकाश डाला गया। इस अवसर पर समाज सेवा, शिक्षा, संस्कृति एवं सामाजिक क्षेत्र में उल्लेखनीय योगदान देने वाले व्यक्तियों को संत रविदास अलंकरण से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम से पूर्व रविदास आश्रम गोहद से विशाल रैली निकाली गई जो अटल चौक, गंज बाजार किला गेट सदर बाजार इटायली गेट होते हुए देव वाटिका पहुची।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि संत रविदास जी का जीवन समानता, प्रेम और मानवता की प्रेरणा देता है। उनके विचार आज के समय में सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के लिए अत्यंत प्रासंगिक हैं। समारोह के अंत में सामाजिक एकता और समरसता को बनाए रखने का संकल्प लिया गया। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में असीम अरुण एवं पूर्व मंत्री भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा राष्ट्रीय अध्यक्ष लालसिंह आर्य, हरीश चंद्र शर्मा, बीके रुक्मणी एवं अन्य संत गण मौजूद रहे।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


