भिण्ड, 08 फरवरी। मौ नगर 40 वर्ष बाद अयोध्या नगरी चौधरी कमल सिंह महाविद्यालय परिसर में होने जा रहे 1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव की तैयारी जोरों से शुरू हो गई हैं। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव में मौ नगर को अयोध्या की तरह सजाया जाएगा। नगर जगह जगह स्वागत गेट लगाए जाएंगे। अयोध्या नगरी मौ में बबीना से आए हुए टेंट वाले के द्वारा कार्यक्रम पण्डाल को भव्य तरीके से बनाया जा रहा है। पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव का कार्यक्रम 15 फरवरी से शुरू होकर 20 फरवरी तक आयोजित होगा। इस ऐतिहासिक कार्यक्रम में दिल्ली, मुंबई, आगरा, ग्वालियर, भिण्ड, इटावा, फिरोजाबाद आदि अनेक स्थानों से लोग आएंगे और अनेक बाहर से पधारे हुए विद्वानों का समागम प्राप्त होगा।
वेदी एवं ध्वज दण्ड का हुआ शिलान्यास
1008 आदिनाथ दिगंबर जिनबिंब पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महामहोत्सव की वेदी एवं ध्वजदण्ड शिलान्यास समारोह का कार्यक्रम पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव के प्रतिष्ठाचार्य अभिनंदन शास्त्री के निर्देशन में संपन्न हुआ। पंचकल्याणक वेदी एवं ध्वज दण्ड का शिलान्यास अभिनंदन जैन कुर्तिया परिवार द्वारा किया गया। यह जानकारी पंचकल्याणक समिति के प्रचार प्रसार मंत्री चौधरी आगम जैन ने दी। इस अवसर पर पंचकल्याणक समिति के अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन मण्डी वाले, कार्यकारी अध्यक्ष जिनेन्द्र जैन सन्मति स्कूल, महामंत्री सुधीर जैन लालू, कोषाध्यक्ष अनंत जैन बरौली, कौशल जैन, संजू जैन हलवाई, शैलेश जैन ठाकुर, रमेश जैन जमदारा एवं पार्श्वनाथ महिला मंडल, शांतिनाथ महिला मंडल, ब्राह्मी सुंदरी बालिका मंडल एवं सकल जैन समाज के लोग उपस्थित रहे।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


