भिण्ड, 06 फरवरी। सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने और आम नागरिकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड द्वारा ग्राम सिंघवारी के शा. हाईस्कूल के समस्त अध्यापकगण और छात्रों के साथ सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत समस्त अध्यापकगण और छात्रों को सड़क सुरक्षा के महत्वपूर्ण नियमों की जानकारी दी गई। कार्यक्रम में पैदल यात्रियों की सुरक्षा जैसे विषयों पर विस्तार से समझाया गया। उपस्थित लोगों को यह भी बताया गया कि थोड़ी-सी सावधानी अपनाकर गंभीर दुर्घटनाओं से बचा जा सकता है।
गोदरेज कंज्यूमर प्रोडक्ट्स लिमिटेड के प्रतिनिधियों ने कहा कि कंपनी सामाजिक उत्तरदायित्व के तहत आसपास के क्षेत्रों में ऐसे जागरूकता कार्यक्रम लगातार आयोजित कर रही है, ताकि सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात संस्कृति को बढ़ावा दिया जा सके। कार्यक्रम में सरकारी जूनियर हाईस्कूल के अध्यापकगण और छात्र उपस्थित रहे। अंत में सभी से सड़क सुरक्षा को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाने की अपील की गई।
Tuesday, April 7
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


