भिण्ड, 06 फरवरी। भाजपा गोहद नगर मण्डल अध्यक्ष ने केन्द्रीय रेल मंत्री एवं केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर क्षेत्र की समस्याओं से अवगत कराते हुए निराकरण की मांग की है। उन्होंने केन्द्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव को पत्र लिखकर गोहद रोड रेलवे स्टेशन पर कुछ टे्रनों का स्टॉपेज किए जाने की मांग उठाते हुए कहा है कि गोहद विधानसभा के गोहद रोड रेलवे स्टेशन पर रेल संख्या 11903/ 11904 डेली संचालित होने वाली इंटर सिटी एवं रेल संख्या 20961/ 20962 बनारस साप्ताहिक टे्रन का स्टॉपेज किया जाए ताकि तहसील क्षेत्र के लोगों को सुविधाएं प्राप्त हो सकें।
इसी प्रकार गोहद मण्डल अध्यक्ष ने केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया को पत्र लिखकर गोहद नगर स्थित डाकघर के जीर्णशीर्ण भवन की समस्या से अवगत कराते हुए कहा है कि इस डाकघर का भवन काफी पुराना होने के कारण जर्जर हो गया है, इससे कर्मचारी भयभीत रहते हैं। इस भवन की मरम्मत कराए जाए ताकि किसी अनहोनी घटना की आशंका से निजात मिल सके।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

