Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Thursday, July 30
BREAKING
  • करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
  • कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
  • छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
  • आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
  • युवक फांसी पर झूला, मौत
  • उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
  • संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
  • इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » आखिर बेपटरी हो ही गई सियासत और संसद

आखिर बेपटरी हो ही गई सियासत और संसद

Jagran TodayBy Jagran TodayFebruary 6, 2026

– राकेश अचल

डर तो था ही, आशंका भी थी और बीते रोज आशंका हकीकत में बदल गई। अदावत, नफरत और अहंकार ने सियासत के साथ ही संसद को भी बेपटरी कर दिया। संसद में सरकार ने लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को नहीं बोलने दिया तो विपक्ष के डर से विश्वगुरू भी संसद में बोलने का साहस नहीं जुटा पाए और सदन में आए ही नहीं।
संसद में ऐसा मंजर 22 साल पहले आज की सत्तारूढ़ भाजपा ने तत्कालीन प्रधानमंत्री डॉ. मनमोहन सिंह के सामने पैदा किया था। लेकिन तब और अब में अंतर ये है कि डॉ. मनमोहन सिंह सदन से भागे नहीं थे, जबकि नरेन्द्र मोदी डर के मारे लोकसभा में आए ही नहीं। लोकसभा अध्यक्ष ओम बिडला ने कुछ अप्रिय होने की आशंका के चलते खुद प्रधानमंत्री को सदन में न आने का मश्विरा दिया। भारत की राजनीति में वैमनस्य के बीज बोने वाली भाजपा ने कभी सोचा भी नहीं होगा कि लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी को अबोध बालक समझ लिया था उसी की अगुवाई में समूचा विपक्ष ने महाबली प्रधानमंत्री को भयभीत कर देगा। भयभीत प्रधानमंत्री को राष्ट्रपति के अभिभाषण धन्यवाद प्रस्ताव पर उत्तर देने के लिए उच्च सदन में जाना पड़ा, जिसके वे सदस्य नहीं हैं। मैं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को इतना असहाय देखकर दुखी हूं। मैंने इतना असहाय और भगोड़ा पंत प्रधान आज तक नहीं देखा।
दुख की बात ये है कि 11 साल हो गए, किंतु प्रधानमंत्री मोदी के सिर से नेहरू और इन्दिरा गांधी का भूत उतर ही नहीं रहा। मेरा अनुभव है कि जब तक सिर पर चढ़ा भूत उतरता नहीं है तब तक कोई आम आदमी हो या मोदी जी सामान्य व्यवहार नहीं कर सकते। पिता-पुत्री की उपलब्धियों और नाकामियों की आड़ लेकर मोदी जी महान नहीं बन सकते। ये हकीकत बताने वाला भाजपा और आरएसएस में एक भी नेता नहीं हैं। ऐसे में मोदी जी को किसी झाड़ फूंक करने वाले ओझा की मदद नि:संकोच ले ही लेना चाहिए। देश की सियासत और संसद को बेपटरी का गुनाह सत्तारूढ़ दल का है। प्रतिपक्ष को भी निर्दोष नहीं कहा जा सकता। पर सवाल ये है कि विपक्ष कब तक उपेक्षित रहकर सरकार का सहयोग कर सकता है। सरकार चाहती ही नहीं कि विपक्ष को विपक्ष बने रहने दिया जाए। न कभी आपस में औपचारिक, अनौपचारिक बैठकें, न चायपान, न राष्ट्रीय, अंतर्राष्ट्रीय मुद्दों पर विचार विमर्श। केवल और केवल अपमान करने से सौजन्य नहीं पनपता।
संसद का बजट सत्र चल रहा है और मुझे आशंका है कि संसद शायद ही सुचारु रूप से चल पाए। संसद को बेपटरी होने से रोकने की पहली जिम्मेदारी लोकसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री की होती है। दोनों ही अपनी जिम्मेदारी निभाने में नाकाम रहे हैं। ऐसे में एक ही विकल्प बचता है कि सरकार लोकसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री को तत्काल बदल दे। यदि ऐसा न किया गया तो एक न एक दिन संसद का भट्टा बैठ जाएगा। जो अभी तक नहीं हुआ। बिना विपक्ष के संसद चलाना, विधि विधायी कार्य बिना बहस ध्वनिमत से करना बीमारी का इलाज नहीं है, सरकार को ये सच समझना पड़ेगा। सरकार, कांग्रेस को खलनायक मान सकती है, किंतु कांग्रेस के बहाने पूरे विपक्ष की अनदेखी और अवमानना का हक सरकार को भी नहीं है। सरकार यदि हठधर्मी दिखाएगी तो विपक्ष भी शायद ही पीछे हटे और इसका खमियाजा भुगतेगा पूरा देश।
राजनीति में पक्ष-विपक्ष की ही नहीं लोकसभा अध्यक्ष और संसदीय कार्यमंत्री के कर्तव्य साफ लिखे हैं। इनमें अगर कोई कोताही होती है तो संसद की सेहत प्रभावित होती है। संसद को त्वरित उपचार की जरूरत है। यदि संसद बीमार होती है तो लोकतंत्र भी स्वस्थ्य नहीं रह सकता। आज भारत की सियासत उस मुकाम पर आ चुकी है जहां यदि अदावत समाप्त न की गई तो अराजकता जन्म ले सकती है।

Post Views: 134
Jagran Today
  • Website

Related Posts

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026

आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत

July 28, 2026

युवक फांसी पर झूला, मौत

July 28, 2026

उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर

July 28, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना

July 29, 2026

कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग

July 29, 2026

छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी

July 28, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
596805
Views Today : 2243
Who's Online : 4
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.