– बीव्ही जी रामजी योजना को लेकर मेहगांव में सम्मेलन आयोजित
भिण्ड, 05 फरवरी। मप्र सरकार के नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा कैबिनेट मंत्री राकेश शुक्ला ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक 2025 के लोकसभा में पारित हुआ। यह विकसित भारत के लक्ष्य की दिशा में एक क्रांतिकारी ऐतिहासिक है, जो मनरेगा की जगह लेगा और ग्रामीण विकास को गति देगा,भ्रष्टाचार पर रोक लगाएगा। रोजगार के 100 से बढ़ाकर 125 दिन कर दिया गया है। आजीविका और परिसंपत्ति निर्णय के साथ ग्रामीण अर्थ व्यवस्था को मजबूत करेगा। यह उद्गार उन्होंने बीव्ही जी राम जी योजना को लेकर मंडल मेहगांव के सम्मेलन को संबोधित करते हुए व्यक्त किए।
मंत्री शुक्ला ने विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन ग्रामीण विधेयक के जन जागरण अभियान पर चर्चा करते हुए कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय जेपी नड्डा, राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष नितिन नवीन एवं प्रदेश अध्यक्ष हेमंत खण्डेलवाल के निर्देशानुसार हम सबका को करणीय कार्य करना है। जिसमें किसानों एवं कृषि श्रमिकों को सरल भाषा में मनरेगा की तुलना में विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार आजीविका मिशन ग्रामीण के लाभों की जानकारी गांव-गांव की चौपालों पर पहुंचाना है। ताकि कांग्रेस द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जा सके। विपक्ष के द्वारा इस योजना को लेकर किसान विरोध अथवा गरीब विरोधी बताकर फैलाए जा रहे दुष्प्रचार का तथ्यों एवं जमीनी उदाहरणों के माध्यम से प्रभारी ढंग से खण्डन करना कि प्रधानमंत्री की किसानों एवं श्रमिकों प्रति निरंतर प्रतिबद्धता को सुदृढ़ करना तथा विकसित भारत गारंटी फॉर रोजगार एवं आजीविका मिशन को अन्य सुधारों के साथ विकसित भारत 2047 के विजन से जोड़ें,व्यापक ग्रामीण परिवर्तन के हिस्से के रूप में स्थापित करना है।
जिला पंचायत अध्यक्ष कामना भदौरिया ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में बीव्ही जी रामजी योजना भारत को विकसित और समृद्ध बनाने का लक्ष्य भारत सरकार ने इस योजना के माध्यम से गांव को विकसित बनाने का सपना दिया है, निश्चित ही हमारी ग्राम पंचायतें योजना के माध्यम से विकसित और समृद्ध भारत की ओर आगे बढ़ेंगी। कार्यक्रम का संचालन मंडल महामंत्री कालीचरण शाक्य ने किया। इस अवसर पर कार्यक्रम प्रभारी एवं जिला उपाध्यक्ष उपेन्द्र शर्मा, उपाध्यक्ष सुधा राठौर, भाजपा मंडल अध्यक्ष रोहित करैया, जनपद अध्यक्ष अशोक सिंह, नप अध्यक्ष कंचन पिंटू राठौर, रामवीर सिंह भदौरिया, मंडल महामंत्री अरविंद सिंह भदौरिया मंचासीन थे।


