भिण्ड, 01 फरवरी। हम फाउण्डेशन भारत के राष्ट्रीय प्रकल्प 2 मिनट राष्ट्र के नाम राष्ट्रगान का करें सम्मान जन गण मन का सामूहिक गायन प्रत्येक माह के प्रथम रविवार को हम फाउण्डेशन जिला भिण्ड की शाखाओं द्वारा शहर से 25 किमी दूर चिलोंगा आश्रम पर किया गया। इस अवसर पर चिलोंगा आश्रम के महंत 1008 अवधूत हरिनिवास महाराज, हम फाउण्डेशन के प्रदेश अध्यक्ष प्रो. इकबाल अली, प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा, प्रांतीय वित्त महामंत्री शैलेष सक्सेना, जिला महामंत्री दिनेश लोधी, सिटी शाखा अध्यक्ष अरविन्द भदौरिया, केशवानंद शाखा अध्यक्ष संतोष नरवरिया आदि उपस्थित थे।
इस अवसर पर अवधूत हरिनिवास महाराज ने कहा कि हमारे देश की शान है हमारा राष्ट्रगान, इसका हम सभी को सम्मान करना चाहिए। उन्होंने हम फाउण्डेशन के सभी सदस्यों को सराहना करते हुए कहा कि संगठन द्वारा अच्छा कार्यक्रम किया जा रहा है। प्रो. इकबाल अली ने कहा कि देश की सम्मान के लिए प्रेरणादायक है राष्ट्रगान, यह देश के सम्मान और एकता के लिए गया जाता है। उन्होंने कहा कि भारत का राष्ट्रगान हमारे हृदय की को गर्व से भर देता है। प्रदेश वित्त मंत्री प्रो. रामानंद शर्मा ने कहा कि राष्ट्रगान गाने से देशभक्ति और एकता की भावना आती है यह हमें आपसी भाईचारा निभाने की भावना जगाता है जिससे एक सकारात्मक और ऊर्जावान माहौल बनता है।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


