भिण्ड, 01 फरवरी। राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना भिण्ड-दतिया के नेतृत्व में रविवार को अमायन में रौन को पुन: विधानसभा क्षेत्र बनाए जाने की मांग को लेकर जन जागरण यात्रा निकाली गई। जिसमें अमायन एवं रौन एवं मौ क्षेत्र के कई गांव के लोग शामिल हुए हैं।
राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के लोगों सहित अमायन एवं ग्रामीण क्षेत्र के लोग सीएम राइज सांदीपनी विद्यालय प्रांगण अमायन में एकत्रित हुए। जहां पर एक सभा का आयोजन किया गया। जिसमें अमायन सहित आसपास के प्रबुद्धजनों ने अपने-अपने विचार रखते हुए रौन को पुन: विधानसभा क्षेत्र को बनाए जाने की मांग की है। पश्चात उपस्थित लोगों ने हाथों में बैनर पोस्ट लेकर अमायन में जन जागरण यात्रा निकाली और राज्य सरकार से रौन को फिर से विधानसभा क्षेत्र बनाने की मांग की है।
यह कार्यक्रम करणी सेना प्रमुख भिण्ड पुष्पेन्द्र सिंह सिकरवार एवं उनकी टीम के सक्रिय सदस्यों के नेतृत्व में आयोजित हुआ है। वह पिछले करीब 15-20 दिन से अमायन क्षेत्र के गांवों में जाकर लोगों से लगातार संपर्क कर कार्यक्रम में आने के लिए प्रेरित कर रहे थे। इसी कारण अमायन एवं रौन क्षेत्र के अनेक वरिष्ठजन इस जन जागरण यात्रा में शामिल हुए हैं। कार्यक्रम में पूरण सिंह सिकरवार, अवधेश प्रताप सिंह, महादेव सिंह, ऋषि भदौरिया, शक्ति सिंह गुर्जर, सुरेश बघेल, हनुमंत सिंह चौहान, रामपाल सिंह गुर्जर, शिवेन्द्र सिंह, राजीव कौशिक, संजीव यादव, रविन्द्र सिंह चौहान, देवेन्द्र सिंह, अवधेश सिंह हवेली, रणजीत सिंह, शैलेन्द्र सिंह सहित सर्व समाज के तमाम लोग मौजूद थे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


