Close Menu
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Latest News

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Facebook X (Twitter) Instagram
Saturday, October 3
BREAKING
  • गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
  • नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
  • टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
  • लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
  • सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
  • गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
  • नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे  भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
  • शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
    • उत्तर प्रदेश
    • उत्तराखंड
    • गुजरात
    • जम्मू और कश्मीर
    • दिल्ली
    • पंजाब
    • पश्चिम बंगाल
    • बिहार
    • महाराष्ट्र
    • राजस्थान
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
    • शिक्षा / रोजगार
    • हेल्थ
    • खेती
Jagran TodayJagran Today
  • होम
  • मध्य प्रदेश
  • MP Info
  • देश-दुनियां
  • दूसरे राज्यों से
  • राजनीति
  • कारोबार
  • क्राइम
  • खेल
  • मनोरंजन
  • धार्मिक
  • अन्य
Home » बेमिसाल है मी लॉर्ड की तत्परता

बेमिसाल है मी लॉर्ड की तत्परता

Jagran TodayBy Jagran TodayJanuary 30, 2026

– राकेश अचल

कल तो मैं देश की न्यायपालिका के नीर-क्षीर विवेक का कायल हो गया। मुझे शब्द नहीं मिल रहे न्यायपालिका के कसीदे काढ़ने के। देश की सबसे बड़ी अदालत ने जिस तरह से यूजीसी नियमों को लेकर देश के सवर्णों की भावनाओं की कद्र की है, उससे सवर्णों की न्यायपालिका के प्रति आस्था बढ़ी होगी।
देश की न्यायपालिका 150 करोड़ आबादी के संवैधानिक हको-हकूक की निगेबान है। न्यायपालिका दिन-रात काम करती है तब भी देश की सबसे बड़ी अदालत में 90 हजार मामले लंबित हैं। इतने दबाब के बीच न्यायलय ने यूजीसी के नए नियमों के अमल पर फरी तौर पर स्थगन आदेश जारी कर जहां एक ओर सरकार का सिरदर्द कम किया है, वहीं देश के उन बहुसंख्यक सवर्णों को भी राहत दी है जो सोच रहे थे कि यूजीसी के नियमों से आसमान टूट पड़ेगा।
मैंने आज तक कभी किसी कानून या नियम के बनने से आसमान टूटते नहीं देखा। देखा भी है तो कानूनों का विरोध करते लोगों पर पुलिस की लाठी को टूटते हुए। लेकिन इस बार यूजीसी नियमों का विरोध करने वाले और प्रधानमंत्री को लेकर जातिगत नारे लगाने वालों के विरुद्ध ये लाठियां भी अनुआं करती नजर आई। किसी के खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं हुआ, अन्यथा प्रधानमंत्री जी के उपनाम (सरनेम) का इस्तेमाल करने पर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के ऊपर तो मुकदमे लाद दिए गए थे।
मुख्य न्यायाधीश ने यूजीसी के नए नियमों के अमल पर रोक लगाते हुए जो टिप्पणियां की हैं वे काबिले गौर भी हैं और काबिले तारीफ भी। अदालत ने जाति विहीन समाज का जिक्र किया। जरूरत थी इसकी, क्योंकि भारत में जाति और जाति व्यवस्था एक वास्तविकता है। प्रधानमंत्री से लेकर प्रधान संतरी तक की जाति उनके नामों के पीछे फेवीकोल के जोड़ की तरह चस्पा है। माननीय मी लॉर्डस के नामों से भी उनकी जातियों को आसानी से पहचाना जा सकता है।
जाति विहीन समाज दुनिया में जहां हैं, वहां समरसता भी है और बराबरी भी। लेकिन भेद की अकेली वजह जाति नहीं है। रंग भी है जिसे आप वर्ण भी कह सकते हैं। लिंगभेद तो है ही। कहीं किसी रूप में तो, कहीं किसी रूप में। हमारे यहां जाति और वर्ण व्यवस्था सनातन है, हमारे लोकतंत्र पर भी जाति और वर्ण की काली छाया शुरू से है। इस छाया से लोकतंत्र को मुक्त कराने का मसला भी बहुत पुराना है। लौटकर यूजीसी के नए नियमों पर आते हैं। इन नियमों से न शिक्षा जगत में पिछड़े, अजा, अजजा के लोग पूरी तरह सुरक्षित हो जाते और न सारे सवर्णों पर गाज गिरने वाली थी। लेकिन हौवा ऐसा खड़ा किया गया कि सरकार और सरकारी पार्टी दोनों हिल गए। भला हो कि इस आग को बुझाने की पहल सुप्रीम कोर्ट ने बिना देर किए की और स्थगन आदेश जारी कर दिया।
सुप्रीम कोर्ट के इस आदेश से जो आग सुलगी थी वो फैल नहीं पाई। सवर्ण खुश, सरकार खुश, अखबार खुश, सभी को इतनी खुशी मिली है जो कि दामन में नहीं समा रही। अदालत के इस फैसले से लद्दाख के लोगों को जरूर निराशा हुई होगी, क्योंकि उनके सोनम वांग्चुक की रिहाई का मामला बड़ी अदालत ने अभी तक नहीं सुलझाया है। अब अदालत की अपनी सीमाएं हैं, प्राथमिकताएं हैं। हमें उम्मीद करना चाहिए कि हमारी न्यायपालिका विधि-विधान के साथ ही संविधान और जन भावनाओं को भी अपने फैसलों का आधार बनाती रहे।

Post Views: 146
Jagran Today
  • Website

Related Posts

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026

लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान

September 20, 2026

सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ

September 19, 2026

गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम

September 19, 2026
Leave A Reply Cancel Reply

आज का मौषम
मौसम
आज का राशिफल
लाइव क्रिकेट स्कोर
MADHYA PRADESH

गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना

September 21, 2026

नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज

September 21, 2026

टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन

September 21, 2026
Most Viewed Posts
  • बीजेपी मंत्री विजय शाह के खिलाफ देश द्रोह का हो मुकदमा दर्ज – पूर्व सैनिक
  • जब डॉक्टरों ने मानी हार , तो  दंदरौआ सरकार डॉ हनुमान ने  दिखाया चमत्कार 
  • ब्राह्मण महासभा ने चल समारोह के लिए विभिन्न ग्रामो में किया जनसम्पर्क
  • विधायक राजू तिवारी और चिराग पासवान ने साबित कर दिया , सच्ची राजनीति वोट की नहीं मूल्यों की होती है – आचार्य तिवारी
  • डबल इंजन भाजपा सरकार की नीतियों से कुपोषित होंगे लाभ से बंचित – सीटू
CONTACT US

ADDRESS
FF-77, Behind of Dhanvantri Complex, Bhind – 477001, Madhya Pradesh

CHIEF EDITOR
Deepak Chaudhary

CONTACT NO.: +91-98262 31755

EMAIL
jagrantodaynews.in

WEB ADDRESS
www.jagrantodaynews.in

CHOOSE LANGUAGE
Our Visitors
644303
Views Today : 709
Who's Online : 2
Facebook X (Twitter) Instagram YouTube
© 2026 www.jagrantodaynews.in Designed by www.wizinfotech.com.

Type above and press Enter to search. Press Esc to cancel.