भिण्ड, 29 जनवरी। मालनपुर में नहर के पास जैन फार्म हाउस सिंगवारी पर श्रीमद् भागवत कथा आयोजन चल रहा है। जिसमें कथा व्यास आचार्य विष्णुकांत शास्त्री वृंदावन धाम एवं परीक्षित पुष्पादेवी महंत सुरेश चंद्र जैन हैं। यहां भागवत कथा सुनने रोजाना सैकड़ों की संख्या श्रद्धालुओं की कतार लगर है।
आचार्य विष्णुकांत शास्त्री भागवत कथा के माध्यम से मानव को यह संकल्प याद दिलाते रहते हैं कि भागवत सुनने वालों का भगवान हमेशा कल्याण करते हैं, भागवत में कहा गया है कि जो भगवान को प्रिया हो, वही हमेशा करो, भगवान से मिलने का उद्देश्य बना लो, प्रभु जो प्रभु का मार्ग हो उसे अपना को इस संसार में जन्म मरण से मुक्ति भगवान की कथा ही दिला सकती है।
आचार्य विष्णुकांत शास्त्री ने कहा कि मनुष्य से जीवन में जाने अनजाने में रोज कई पाप होते हैं, उनका ईश्वर के समक्ष प्राश्चित करना ही एकमात्र मुक्ति पाने का उपाय है। उन्होंने ईश्वर आराधना के साथ अच्छे कर्म करने का आह्वान किया। उन्होंने जीवन में सत्संग व शास्त्रों में बताए आदर्श का श्रवण करने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि सत्संग में वह शक्ति है जो व्यक्ति के जीवन को बदल सकती है। मनुष्यों को अपने जीवन में क्रोध, लोभ, मोह, हिंसा, संग्रह आदि का त्याग कर विवेक के साथ श्रेष्ठ कर्म करना चाहिए। महाराज ने कहा कि भगवान के नाम मात्र से ही मनुष्य भवसागर से पर हो जाता है। इस अवसर पर वरिष्ठ पत्रकार लालजी सिंह भदौरिया, उनकी पत्नी सीतादेवी, पत्रकार विष्णु गौड़ एवं राजू गौड़ ने भागवत कथा सुनी, शास्त्री जी एवं भगवान श्रीकृष्ण, परीक्षित को माला पहनकर उनका आशीर्वाद ग्रहण किया।
Tuesday, September 29
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

