भिण्ड, 27 जनवरी। मालनपुर नगर में विश्व हिन्दू परिषद एवं बजरंग दल के संयुक्त तत्वावधान में भव्य संत शोभायात्रा का आयोजन किया गया। इस शोभायात्रा में नगर के विभिन्न मन्दिरों के संत-महात्माओं ने सहभागिता की। यात्रा के दौरान भगवान राम और लक्ष्मण की आकर्षक झांकी निकाली गई, जिसने नगरवासियों का मन मोह लिया। शोभा यात्रा नगर के प्रमुख मार्गों से होकर निकाली गई, जहां जगह-जगह श्रद्धालुओं द्वारा पुष्पवर्षा कर संतों व झांकी का स्वागत किया गया। पूरे नगर में भक्तिमय वातावरण बना रहा और ‘जय श्रीराम’ के जयकारों से वातावरण गूंज उठा।
कार्यक्रम में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग दल के सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी कार्यकर्ताओं ने अनुशासन व शांति व्यवस्था बनाए रखते हुए यात्रा को सफल बनाया। आयोजन का उद्देश्य धार्मिक एकता, संस्कृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देना रहा। स्थानीय नागरिकों ने शोभायात्रा की भूरि-भूरि प्रशंसा की और इसे नगर के लिए गौरवपूर्ण आयोजन बताया।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण

