भिण्ड, 27 जनवरी। शासकीय उत्कृष्ट उच्चतर माध्यमिक विद्यालय रौन में विकास खण्ड स्तरीय आनंद उत्सव कार्यक्रम का आयोजन मुख्य अतिथि हरनाम सिंह गुर्जर (अध्यक्ष जनपद पंचायत रौन) एवं अनुविभागीय अधिकारी राजस्व लहार विजय यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। जिसमें वंदना गंगल मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत रौन एवं जनपद सदस्यगण शीला/प्रदीप बघेल, प्रभूदयाल कनेरिया, पिंकी तिलक सिंह, नरेन्द्र सिंह, बीआरसी रौन, बीईओ एवं समस्त विभागों के अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।
आनंद उत्सव में नवोदय विद्यालय बिरखडी अमर ज्योति विद्यालय रौन, एसजीएस विद्यालय एवं शा. उत्कृष्ट उमावि रौन के छात्र-छात्राओं ने विभिन्न सांस्कृति कार्यक्रम एवं खेलकूद प्रतियोगिताओं में बढ़-चढ़कर भाग लिया, प्रतिभागियों को मुख्य अथितियों द्वारा प्रमाण पत्र मेडल एंव ट्रॉफी से सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में एसडीएम लहार ने बेटियों की शिक्षा पर बल देते हुए एवं नारी शक्ति को आगे बढ़ाने हेतु उदबोधित किया एवं सीईओ वंदना गंगल ने कार्यक्रम में सम्मिलित प्रतिभागियों को खेलकूद उपयोगिता एवं जीवन में आनंदित होने के विषय में प्रकाश डाला। अंत में कार्यक्रम में पधारे सभी अथितियों एवं उपस्थित जन समुदाय का आभार प्रशांत गोस्वामी ब्लॉक कोर्डिनेटर जनपद रौन ने व्यक्त किया।
Sunday, June 21
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन

