भिण्ड, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर कार्यालय महाप्रबंधक मप्र मक्षेविविकंलि वृत्त भिण्ड द्वारा विशेष सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस समारोह में दबोह विद्युत केन्द्र (लहार संभाग) में पदस्थ विद्युत सहायक (आउटसोर्स) वीरेन्द्र शर्मा को उनके कार्य के लिए जिला स्तर पर सम्मानित किया गया है। विद्युत विभाग में पदस्थ वीरेंद्र शर्मा को यह प्रशस्ति-पत्र विशेष रूप से ‘राजस्व वृद्धि’ के क्षेत्र में उनके द्वारा किए गए उत्कृष्ट कार्य और अनुकरणीय योगदान के लिए प्रदान किया गया है। विभाग की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ करने और राजस्व लक्ष्यों को प्राप्त करने में उनकी सक्रिय भूमिका को उच्च अधिकारियों ने सराहा है। यह सम्मान समारोह भिण्ड में संपन्न हुआ, जहां महाप्रबंधक भिण्ड अमरेश शुक्ला ने वीरेंद्र शर्मा को प्रमाण-पत्र भेंट किया। अधिकारियों ने उनके समर्पण की प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। वहीं विद्युत विभाग दबोह सुपर वाइजर सुनील त्रिपाठी ने वीरेंद्र शर्मा के इस सम्मान के लिए उन्हें मिठाई खिलाकर बधाई दी।
Tuesday, April 7
BREAKING
- लखिमपुर खीरी न्यायालय में जमीन विवाद को लेकर चाचा ने भतीजे को मारी गोली
- तमिलनाडु में बड़े दलों ने ब्राह्मणों को किया दरकिनार, टिकट देने को भी नहीं तैयार
- प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में गडकरी के सहयोग से ग्वालियर-चंबल क्षेत्र को 7 हजार करोड़ से अधिक की ऐतिहासिक सौगात मिली : सिंधिया
- विजया पालीवाल बनीं ब्यूटी पार्लर एसोसिएशन की उपाध्यक्ष
- पंचायतों को आर्थिक रूप से सशक्त और आत्मनिर्भर बनाना समय की आवश्यकता : प्रभारी मंत्री पटेल
- इन्द्रदेव का अंहकार दूर करने के लिए भगवान कृष्ण ने रची थी लीला : आचार्य पाठक
- प्रत्येक कार्यकर्ता संगठन को लेकर बूथ स्तर तक सक्रिय भूमिका निभाए : पटेल
- हर गांव तक योजनाओं की पहुंच सुनिश्चित करना नवांकुर का लक्ष्य : सिसोदिया


