भिण्ड, 24 जनवरी। सरस्वती शिशु मन्दिर आलमपुर में शुक्रवार को बसंत पंचमी के अवसर पर विद्यारंभ संस्कार समारोह का आयोजन किया गया है। जिसमें 3 से 5 वर्ष तक के पंजीकृत 121 बच्चों को वैदिक विधि-विधान एवं मंत्रोच्चार के साथ विद्यारंभ संस्कार संपन्न कराया गया। इस दौरान सभी बच्चों ने अपने अभिभावकों के साथ हवन कुण्डी पर बैठकर आहुतियां भी दीं। इस अवसर पर विद्यालय परिवार द्वारा सरस्वती माता एवं श्रीराम दरवार की मनमोहक झांकी भी लगाई गई थी।
कार्यक्रम के दौरान मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक शाखा प्रबंधक विशाल शाक्य ने कहा कि भारतीय संस्कृति के अनुरूप दी जाने वाली शिक्षा और संस्कारों की बजह से सरस्वती शिशु मंदिरों के बच्चें आज्ञाकारी, शिष्टाचारी, कर्तव्यशील और होनहार होते हैं। कार्यक्रम की अध्यक्षता देवी अहिल्याबाई होलकर बाल विकास समिति के सदस्य शिवनारायण गुप्ता ने की है। कार्यक्रम में विद्यालय व्यवस्थापक डॉ. संतोष कुमार गोस्वामी, समिति अध्यक्ष सुरेन्द्र सिंह कौरव, कोषाध्यक्ष अशोक कुमार इटौरिया, सहसचिव अनिल गुप्ता, समिति सदस्य नवलकिशोर मिश्रा, उमाशंकर सिंह कौरव, विद्यालय प्राचार्य संजय कुमार मकड़ारिया सहित आचार्य परिवार, अभिभावकगण एवं बच्चें उपस्थित थे।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


