भिण्ड, 24 जनवरी। जिले के अमायन थाना क्षेत्रांतर्गत 13 वर्षीय नाबालिग बालिका के साथ पड़ोसी द्वारा छेड़खानी करने का मामला सामने आया है। पुलिस ने फरियादी पिता की शिकायत पर आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर लिया है। घटना के बाद से आरोपी फरार है।
अमायन थाना प्रभारी अभिषेक राय ने बताया कि नाबालिग के पिता ने थाने में शिकायत की है कि आरोपी जीतू सिकरवार उम्र 37 वर्ष उनका पड़ोसी है। उसने 22 जनवरी की शाम को नाबालिग के साथ आपत्तिजनक हरकत की। बच्ची ने घर लौटकर अपने माता-पिता को पूरी घटना बताई, जिसके बाद वे थाने पहुंचे। परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने प्राथमिक जांच और पूछताछ के बाद आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज कर ली है। पुलिस का कहना है कि आरोपी अभी फरार है। उसकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर पुलिस टीम दबिश दे रही है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने आरोपी को जल्द पकड़ने की बात कही है।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


