भिण्ड, 24 जनवरी। जैसा कि सभी को विदित है कि आगामी 4 महीनों बाद मप्र व छत्तीसगढ़ में राज्यसभा चुनाव होने जा रहे हैं, जिसमें कुछ सीटें कांग्रेस पार्टी को भी मिलेंगी, जिनमें प्रदेश का कोई भी छोटा बड़ा कांग्रेस का नेता कार्यकर्ता अपनी मजबूत प्रबल दावेदारी कर सकता है, मेरा पार्टी के शीर्ष नेतृत्व को सुझाव है व मांग करता हूं कि इस बार 2026 में ऐसे व्यक्ति को राज्यसभा का टिकट दिया जाए जो प्रदेश में 2028 में 150 विधानसभा सीट तथा 2029 में प्रदेश की 25 लोकसभा सीट जीतने की कांग्रेस पार्टी संविधान के नियमानुसार शपथ पत्र देकर गारंटी ले अगर ऐसा नहीं होता है तो 2 वर्ष बाद तत्काल इस्तीफा भी देना होगा। यह नियम पहले लागू होता तो देश में आज हमारे संघर्षशील नेता राहुल गांधी प्रधानमंत्री होते। साथ ही प्रदेश में जागरूक अनुभवी कमलनाथ अभी मुख्यमंत्री होते। यह बात मप्र किसान कांग्रेस के पूर्व प्रदेश सचिव प्रमोद कुुमार शुक्ला ने राज्यसभा चुनाव को देखते हुए एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से कही।
किसान नेता शुक्ला ने कहा कि पार्टी किसी भी समाज वर्ग के व्यक्ति को आगे ले जो संसद में बैठकर पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न स्व. राजीव गांधी द्वारा 1986 में सर्वप्रथम श्रीराम मन्दिर अयोध्या के कपाट खोलने की बात कह सके साथ ही देश के संविधान द्वारा निर्मित संस्कार आदर्श मूल्य की रक्षा का संकल्प भी ले, संविधान के नीति निर्देशक तत्वों की बात करें, इसके अलावा सांसद बनकर व्यक्ति को सुख सुविधाओं भोग विलासिता से दूर रहना चाहिए, क्योंकि संसद भवन एक मन्दिर की तरह होता है इसलिए पवित्रता बहुत आवश्यक है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


