भिण्ड, 22 जनवरी। दबोह क्षेत्र के ग्राम अमाहा स्थित जय मां रणकौशला देवी मन्दिर के प्रांगण में 24 जनवरी शनिवार से भक्ति की सरिता बहने वाली है। जगत जननी मां रणकौशला देवी जन्मोत्सव 2026 के पावन उपलक्ष्य में समस्त क्षेत्रवासियों के सहयोग से श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस धार्मिक अनुष्ठान में श्रीधाम वृंदावन की प्रख्यात कथा व्यास साध्वी सुमन सरगम अपने मुखारविंद से कथा का रसपान कराएंगी।
भक्तिमय आयोजन का आगाज शुक्रवार 23 जनवरी को सुबह 11 बजे भव्य कलश यात्रा के साथ होगा। यह यात्रा मां रणकौशला देवी मन्दिर अमाहा से प्रारंभ होकर वीरभूमि सिरसागढ़ के लिए प्रस्थान करेगी। 24 जनवरी शनिवार को गणेश पूजन एवं श्रीमद् भागवत कथा का मंगल प्रारंभ, 30 जनवरी को शुक्रवार सुदामा चरित्र प्रसंग और कथा का विश्राम व 31 जनवरी शनिवार को मां रणकौशला देवी जन्मोत्सव के पावन अवसर पर हवन, पूर्णाहुति एवं विशाल भंडारे का आयोजन किया जाएगा। आयोजन समिति ने बताया कि कथा का समय प्रतिदिन दोपहर 12 बजे से शाम 5 बजे तक निर्धारित किया गया है। यह आयोजन प्रेमानंद महाराज (श्रीधाम वृंदावन) की कृपा पात्र साध्वी सुमन सरगम के सानिध्य में संपन्न हो रहा है, जिससे क्षेत्र के श्रद्धालुओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। आयोजन समिति ने सभी धर्मप्रेमी बंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में पधारकर पुण्य लाभ अर्जित करने की अपील की है। इस आयोजन के परीक्षित सुनीता सिंह एवं दीवान सिंह कौरव हैं। कार्यक्रम की संरक्षक स्वयं मां रणकौशला देवी हैं।
Wednesday, September 30
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


