– ग्राम सौधा में जन समस्या निवारण शिविर में सुनीं जनता की जन समस्याएं, विद्यालय का किया निरीक्षण
भिण्ड, 21 जनवरी। सांसद संध्या राय ने बुधवार को गोहद विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत सौधा में आयोजित जन समस्या निवारण शिविर में ग्रामीणों से रूबरू होकर उनकी समस्याएं सुनीं। सांसद को ग्रामीणों ने गांव की पानी, शिक्षा, स्वास्थ्य, सड़क एवं जनहित की जन समस्याओं से अवगत कराया। सांसद ने ग्रामीणों की समस्याओं के लिए जिला प्रशासन को मोबाइल पर निर्देशित करते हुए समय सीमा में तत्काल निराकरण के निर्देश दिए, ताकि योजनाओं का लाभ क्षेत्रीय जनता को प्राप्त हो सके।
सांसद संध्या राय ने जन समस्या निवारण शिविर में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के नेतृत्व वाली कल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाने के लिए हम सबको कार्य करना चाहिए, ताकि योजना का लाभ उन्हें प्राप्त हो सके और किसी भी प्रकार की कठिनाई जनता को ना हो। उन्होंने कहा कि आपकी सरकार आपके द्वार महत्वपूर्ण योजनाओं को बना रही है, ताकि विकास और आत्मनिर्भर की दिशा से जोड़ा जा सके। उन्होंने कहा कि महिला सशक्तिकरण की योजनाओं को भी सर्वसमाज की मातृशक्ति तक प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी शिविर के माध्यम से पहुंचाएं, ताकि योजनाओं से वह वंचित न रह सके और जिसका लाभ उन्हें प्राप्त हो। उन्होंने ग्रामीणों के आवेदनों पर गंभीरता से समीक्षा करते हुए सभी विभागों को निर्देशित किया कि जनता को योजना का लाभ दिलाएं।
सांसद संध्या राय ने गांव के उमावि का निरीक्षण किया और वहां की व्यवस्थाओं को दिखा विद्यालय के प्रचार एवं शिक्षकों से भी व्यवस्थाओं के बारे में बातचीत की। उन्होंने कहा कि छात्र-छात्राओं को शासन की सभी योजनाओं को पूर्ण रूप से विद्यालय में संचालित किया जाए, साथ ही मध्यान्ह भोजन सरकार के नियम अनुसार बनाकर बच्चों को दिया जाए, ताकि उसमें पूर्ण रूप से एक गुणवत्ता दिखाई दे और शिकायत उपलब्ध न हो। उनके साथ मेहगांव मंडल के पूर्व अध्यक्ष गजेन्द्र सिंह भदौरिया मौजूद रहे।


