भिण्ड, 21 जनवरी। मालनपुर थाना क्षेत्रांतर्गत एसआरएफ तिराहे के पास में हाईवे पर मालनपुर से ग्वालियर की ओर जा रही टमटम बाइक सवार के बचाने के कारण अनियंत्रित होने पर पलटी गई। जिससे टमटम में बैठी सवारियों में से दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना की सूचना मौके पर मौजूद लोगों ने मालनपुर थाने को दी। जिस पर डायल 112 की मदद से मालनपुर स्वास्थ्य केन्द्र में लाया गया। डॉ. मोहनीश तोमर ने घायल सोबरन सिंह पुत्र रामसिंह उम्र 80 वर्ष निवासी बहादुर पुर ग्वालियर की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें तुरंत गोहद अस्पताल रेफर कर दिया एवं दूसरे घायल विनोद श्रीवास पुत्र रामकरण निवासी सब्जी मण्डी भिण्ड का मालनपुर में ही उपचार किया गया।
Saturday, May 30
BREAKING
- शादी के मंच को दूल्हा-दुल्हन ने बना लिया कुश्ती का अखाड़ा
- हनीट्रैप गैंग का पर्दाफाश, दो महिलाओं समेत 4 आरोपी गिरफ्तार
- मेहगांव पुलिस ने 10 हजार के इनामी दो हत्यारोपियों को किया गिरफ्तार
- अवैध मिट्टी उत्खनन करने पर जेसीबी व ट्रैक्टर जब्त
- खनिज कार्य में लगे वाहनों की चेकिंग, चालान कर 73 हजार का राजस्व वसूला
- बकरी पालन योजना में 9.60 लाख का गवन मामला दर्ज
- मोटर साइकिल फिसलने से किशोर गंभीर रूप से घायल
- ईद-उल-अजहा पर नमाज अता कर अमन चैन के लिए मांगी दुआ


