भिण्ड, 21 जनवरी। मौ नगर में पॉलिथीन के बढ़ते उपयोग और खाद्य ठेलों से फैल रही गंदगी के कारण आवारा गौवंश के स्वास्थ्य पर गंभीर संकट खड़ा हो गया है। विशेष रूप से सब्जी मंडी में सब्जियों की पॉलिथीन, टिक्की-चाट के ठेलों पर उपयोग किए जाने वाले पत्तल-दोना एवं प्लास्टिक के कचरे को खुले में फेंक दिए जाने से कई गायें उसे भोजन समझकर खा लेती हैं। इसके दुष्परिणाम स्वरूप अनेक गायें बीमार पड़ी हैं, वहीं कुछ की असमय मृत्यु भी हो चुकी है, जिससे नगरवासियों में भारी रोष और चिंता व्याप्त है।
इस गंभीर समस्या को देखते हुए बजरंग दल मौ की टीम ने आगे आकर नगर परिषद मौ एवं तहसीलदार मौ से गौवंश की सुरक्षा और संरक्षण के लिए ठोस व्यवस्था किए जाने की गुहार लगाई। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने कहा कि गायें भारतीय संस्कृति और आस्था का प्रतीक हैं, उनकी इस प्रकार की दुर्दशा अत्यंत दुखद और निंदनीय है। उन्होंने प्रशासन का ध्यान इस ओर आकर्षित करते हुए कहा कि यदि समय रहते उचित कदम नहीं उठाए गए तो स्थिति और भयावह हो सकती है। बजरंग दल की ओर से मांग की गई कि सब्जी मंडी एवं खाद्य ठेलों पर पॉलिथीन के उपयोग पर सख्ती से प्रतिबंध लगाया जाए, कचरा प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाए तथा नगर में गौशालाओं एवं सुरक्षित आश्रय स्थलों की व्यवस्था सुनिश्चित की जाए, ताकि आवारा गौवंश खुले में कचरा खाने को मजबूर न हों। साथ ही बीमार गायों के उपचार के लिए पशु चिकित्सकों की नियमित व्यवस्था किए जाने की भी मांग रखी गई।
Thursday, April 9
BREAKING
- स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद को जान से मारने की धमकी, यात्रा के दौरान होगा हमला
- अंतरिक्ष से दिखाई देने वाला चांद धरती से दिखने वाले चांद से अलग
- सरकार में आए तो जवानों को मिलेगा पूरा हक : राहुल गांधी
- व्हीआईएसएम हॉस्पिटल में आयुष्मान कार्ड पर नि:शुल्क इलाज
- सिलाई सेंटर पर बैठी महिला को मारी गोली, ग्वालियर रैफर
- ओलावृष्टि से फसल बर्वाद, किसान को विशेष राहत दे बीजेपी सरकार : पिंकी
- तैयारियां समय पर पूर्ण कर दायित्वों का निर्वहन करें : कलेक्टर
- अपर संचालक ने किया डीएड कॉलेजों का निरीक्षण

