भिण्ड, 20 जनवरी. मनीष दुबे। जिले में रिंग रोड परियोजना के तहत निर्माणाधीन ओवरब्रिज में मंगलवार शाम उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब पुल निर्माण में लगाया गया गार्डर अचानक बीच से टूटकर नीचे गिर गया। गनीमत रही कि घटना के समय मौके पर मौजूद मजदूरों को केवल मामूली चोटें आईं और कोई जनहानि नहीं हुई। यह हादसा निर्माण कार्य में बरती जा रही लापरवाही और गुणवत्ता पर गंभीर सवाल खड़े करता है।
जानकारी के अनुसार देहात थाना क्षेत्र अंतर्गत धरई गांव के पास रिंग रोड पर ओवरब्रिज का निर्माण कार्य चल रहा है। यह कार्य एसकेएस कंपनी द्वारा किया जा रहा है। मंगलवार शाम पुल के पिलरों के ऊपर रखा गया भारी-भरकम गार्डर अचानक भरभराकर टूट गया और नीचे आ गिरा। हादसे के वक्त कुछ मजदूर कार्य में लगे हुए थे, जिन्हें हल्की चोटें आईं। घायलों को मौके पर ही प्राथमिक उपचार दिया गया। प्रत्यक्ष दर्शियों का कहना है कि निर्माण कार्य में लंबे समय से गुणवत्ता को लेकर सवाल उठते रहे हैं। आरोप है कि मानकों को नजरअंदाज कर जल्दबाजी में काम कराया जा रहा था। इसी लापरवाही का नतीजा है कि इतना बड़ा गार्डर बीच से टूट गया। लोगों का कहना है कि यदि हादसा व्यस्त समय में होता, तो बड़ी जनहानि से इनकार नहीं किया जा सकता था। घटना की सूचना मिलते ही निर्माणकर्ता कंपनी के अधिकारी और इंजीनियर मौके पर पहुंचे और स्थिति का जायजा लिया। कंपनी की ओर से गार्डर टूटने के कारणों की आंतरिक जांच की बात कही जा रही है। वहीं प्रशासनिक स्तर पर भी पूरे मामले की जानकारी जुटाई जा रही है। गौरतलब है कि भिण्ड शहर के चारों ओर रिंग रोड निर्माण का कार्य एसकेएस कंपनी द्वारा किया जा रहा है और इससे पहले भी कंपनी पर निर्माण में अनियमितताओं और लापरवाही के आरोप लगते रहे हैं। ताजा हादसे ने एक बार फिर घटिया निर्माण की पोल खोल दी है और जिम्मेदारों पर सख्त कार्रवाई की मांग तेज हो गई है।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


