भिण्ड, 20 जनवरी। पुलिस अधीक्षक डॉ. असित यादव एवं एएसपी संजीव पाठक के मार्गदर्शन में लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी द्वारा अवैध रेत उत्खनन के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत मुखबिर की सूचना पर अवैध रूप से पर्यायच की तरफ से रेत निकाल रहीं दो पनडुब्बियों को जब्त किया गया।
जानकारी के अनुसार लगातार शिकायतों के चलते मंगलवार को मुखबिर ने सूचना दी कि लहार थाना क्षेत्र के अंतर्गत पर्यायच गांव की तरफ दतिया जिले में खदान चलने वाले ठेकेदार रेत निकाल रहे हैं, मुखबिर की सूचना पर तुरंत तस्दीक की गई और सूचना सही पाई गई। मौके पर दो पनडुब्बियां अवैध रूप से रेत निकालते हुए पकड़ी गई, जिन्हें एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी द्वारा नायब तहसीलदार मिहोना अमित दुबे एवं थाना प्रभारी लहार शिव सिंह यादव को बुलाकर कार्रवाई के लिए निर्देशित किया।
लगाकर रेत निकाल रहीं चल रही पनडुब्बी को जलाकर नष्ट किया लगातार शिकायतें आ रही थी कि दतिया जिले में रेत चलाने वाले ठेकेदार लगातार लहार की तरफ से पनडुब्बियां लगाकर रेत निकाल रहे थे लगातार आ रही शिकायतों के चलते आज एसडीओपी लहार प्रवीण त्रिपाठी पुलिस बल के साथ खदान पर पहुंचे और रेत माफियाओं की कमरतोड़ कार्रवाई की।
यहां बता दें कि नदी में लिफ्टर (पनडुब्बी) डालकर नदी का सीना चीरकर रेत निकाल रहे थे जिस पर आज कार्रवाई करते हुए अपनी टीम के साथ पहुंचकर पनडुब्बी को जब्त किया। लहार एसडीओपी प्रवीण त्रिपाठी की इस कार्रवाई में थाना प्रभारी लहार शिवसिंह यादव एवं नायब तहसीलदार मिहोना अमित दुबे एवं पुलिस बल की अहम भूमिका रही।
Sunday, September 27
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


