भिण्ड, 19 जनवरी। नगर परिषद मौ के वार्ड क्र.4 में हुए उपचुनाव की मतगणना सोमवार को की गई। जिसमें कांग्रेस प्रत्याशी गंगाश्री जाटव ने अपनी प्रतिद्वंदी भाजपा प्रत्याशी मुन्नीबाई 19 मतों पराजित किया है। यहां बता दें कि पूर्व पार्षद के निधन के बाद खाली हुई इस सीट पर मुकाबला काफी कड़ा माना जा रहा था।
चुनाव परिणाम के अनुसार कांग्रेस की गंगाश्री जाटव को 276 और भाजपा की मुन्नी बाई को 257 मत प्राप्त हुए। जीत का अंतर 19 वोटों का रहा। वहीं, निर्दलीय प्रत्याशी भाग्यश्री और नोटा को 3-3 वोट मिले।
कार्यकर्ताओं की मेहनत रंग लाई : देसाई
मौ में कांग्रेस की जीत पर गोहद विधायक केशव देसाई ने कहा कि यह जीत कार्यकर्ताओं की मेहनत और जनता के विश्वास का परिणाम है। जनता अब विकल्प तलाश रही है और कांग्रेस पर उनका भरोसा बढ़ रहा है। जीत के बाद कांग्रेस खेमे में उत्साह है, वहीं भाजपा संगठन हार के कारणों पर आत्ममंथन कर रहा है।
उपचुनाव में जनता के विश्वास एवं कांग्रेस की एकजुटता की जीत : बघेल
नगर परिषद मौ में पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में वार्ड क्र.4 से कांग्रेस की अधिकृत प्रत्याशी गंगाश्री के विजय घोषित होने पर कांग्रेस जनों में खुशी की लहर है। ग्रामीण कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामशेष बघेल ने कहा कि यह जीत जनता के विश्वास, कांग्रेस के समर्पित कार्यकर्ताओं की एकजुटता का परिणाम है और यह कांग्रेस की रीति-नीति व सिद्धांत, लोकतंत्र एवं संविधान की रक्षा के प्रति जनता का सीधा संदेश है। उन्होंने मतदाताओं, कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।
बघेल ने कहा कि पार्षद पद के लिए हुए उपचुनाव में पूर्व में ही कांग्रेस प्रत्याशी निर्विरोध चुनी जा रही थी, लेकिन भाजपा ने स्थानीय प्रशासन से मिलकर कांग्रेस प्रत्याशी का फार्म ही निरस्त करा दिया था लेकिन जनता के आर्शीवाद से कांग्रेस प्रत्याशी ने आखिर जीत हासिल कर ली। उन्होंने कहा कि मौ एवं आलमपुर में निष्पक्ष चुनाव हुआ तो कांग्रेस ने विजय पाई, किन्तु मेहंगाव एवं लहार में भाजपा द्वारा फर्जी मतदान कराने एवं सरकारी मशीनरी का उपयोग किया गया, जिस कारण वहां कांग्रेस को हारना पड़ा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस जनता के सहयोग से चुनाव जीतती है, जबकि भाजपा प्रशासनिक मशीनरी एवं फर्जी मतदान के सहारे जीतती है।
Wednesday, August 5
BREAKING
- सावन के पहले सोमवार पर उमड़ा भक्तों का सैलाब,हर हर महादेव से गुंजे शिवालय
- दतिया उपचुनाव में कांग्रेस की जीत पर नगर कांग्रेस ने भिंड में मनाया जश्न, परेड चौराहे पर बांटे गए लड्डू
- टी एम जेड बनने से युवाओं को मिलेगा रोजगार और क्षेत्र का होगा विकास– डॉ रमेश दुबे
- ग्वालियर-चंबल के औद्योगिक विकास का नया स्वर्णिम अध्याय : बाबूजी
- गायत्री प्रज्ञा पीठ कुम्हरौआ रोड भिंड में गुरु पूर्णिमा के पावन पर्व पाँच कुण्डीय गायत्री महायज्ञ बड़े हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी


