भिण्ड, 18 जनवरी। दबोह क्षेत्र के सुप्रसिद्ध आदिशक्ति जगतजननी मां रणकौशला देवी के सानिध्य में आयोजित श्रीमद् भागवत सप्ताह ज्ञान यज्ञ इन दिनों भक्ति और श्रद्धा का केन्द्र बना हुआ है। देवी के दरबार में गूंजती भागवत कथा की अमृत वर्षा का लाभ लेने दूर-दूर से श्रद्धालु पहुंच रहे हैं। कथा के विशेष प्रसंग पर मिहोना तहसीलदार अमित दुबे ने कार्यक्रम में उपस्थिति दर्ज कराई। उन्होंने मां रणकौशला देवी के चरणों में मत्था टेका और उसके पश्चात भागवत आरती में सम्मिलित हुए। व्यासपीठ पर विराजमान स्वामी शशिभूषणदास महाराज (चित्रकूट धाम) का पूजन कर उन्होंने आशीर्वाद प्राप्त किया।
इस अवसर पर श्रद्धालुओं को संबोधित करते हुए तहसीलदार अमित दुबे ने कहा कि मां रणकौशला देवी की असीम अनुकंपा से ही ऐसे दिव्य आयोजन संभव हो पाते हैं। श्रीमद् भागवत केवल एक कथा नहीं, बल्कि मनुष्य के कल्याण का मार्ग है। ज्ञात हो कथा 11 से 19 जनवरी तक चल रही है। जिसमे चित्रकूट धाम से पधारे कामदगिरि पीठ के स्वामी शशिभूषण दास महाराज द्वारा कथा का रसपान कराया जा रहा है। कथा में पारीक्षत अशोक-प्रेमबाबू कौरव रिटायर्ड एएसआई है। तहसीलदार अमित दुबे के साथ नितिन राजावत सरपंच शाहपुरा, रविन्द्र शर्मा, मुकुल उपाध्याय, गोपाल तिबारी, रोहित कौरव, शिवम राजावत, अभिषेक राजावत आदि लोग मौजूद रहे।
Thursday, July 30
BREAKING
- करंट लगने से श्रमिक की मौत, परिजनों ने कंपनी गेट पर शव रखकर किया धरना
- कुण्डेश्वर मन्दिर में होगा एक माह तक अखण्ड ऊँ नम: शिवाय जाप, रोज बनेंगे पार्थिव शिवलिंग
- छात्र आंदोलन में भाग लेने व शिक्षामंत्री का पुतला दहन करने पर भूपेंद्र गुर्जर को मोबाइल पर दी जान से मारने की धमकी
- आकाशीय बिजली गिरने से युवक की मौत
- युवक फांसी पर झूला, मौत
- उद्योगों से समन्वय स्थापित कर अप्रेंटिसशिप के अवसर बढ़ाएं – कलेक्टर
- संबल योजना के लंबित प्रकरणों का शीघ्र निराकरण करें – कलेक्टर
- इंडियन वेटर्न ऑर्गनाइजेशन ने कारगिल शहीदों को नमन, स्मारक पर किए दीप प्रज्ज्वलित


