भिण्ड, 15 जनवरी। राष्ट्रीय युवा दिवस के उपलक्ष्य में लहार तहसील के शा. उमावि असवार में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा रक्त परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से समाजसेवी ऋषिकांत त्यागी एवं प्राचार्य हरीबाबू दीक्षित मौजूद रहे। शिविर के दौरान सीएचसी लहार के लैब टैक्निशियन विवेक दीक्षित द्वारा तीस बच्चों एवं समस्त स्टाफ का रक्त परीक्षण किया गया। इस दौरान मुख्य रूप से ब्लड ग्रुप, हीमोग्लोबिन समेत अन्य जांचों के लिए ब्लड के सैंपल लिए गए।
लैब टैक्नीशियन विवेक दीक्षित ने बताया कि अभी सभी के सैंपल ले लिए गए हैं और दो से तीन दिन में सभी की रिपोर्ट भेज दी जाएगी। इस मौके पर समाजसेवी ऋषिकांत त्यागी ने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे उठो, जागो और तब तक मत रुको, जब तक लक्ष्य की प्राप्ति न हो जाए। यह केवल एक वाक्य नहीं, बल्कि सफलता का वह मंत्र है जो हर हारते हुए इंसान में नई ऊर्जा भर देता है। विवेकानंद का मानना था कि खुद को कमजोर समझना सबसे बड़ा पाप है। वहीं विद्यार्थी परिषद के प्रांत कार्यकारिणी सदस्य नीलेश भारद्वाज ने कहा कि विद्यार्थी परिषद एक ऐसी छात्र शक्ति की रचना में विश्वास रखता है, जो देश के निर्माण के लिए अपना योगदान सुनिश्चित कर सके। आज विद्यार्थी परिषद न केवल भारत का ही नहीं, बल्कि विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है। यह संगठन छात्रों से प्रारंभ होकर, छात्रों की समस्याओं के निवारण के लिए एक छात्र शक्ति का परिचायक है। इस अवसर मौके पर हिमांशु दुबे, रघुनंदन कुशवाह, अरुण त्रिपाठी, सतीष श्रीवास्तव, मंगल राठौर, संजय श्रीवास्तव, महिपाल कौरव, बिहारी शिवहरे, सुमन गुप्ता, अंजली शुक्ला, बांके तिवारी, नैतिक दुबे समेत समस्त स्टाफ एवं अन्य लोग मौजूद रहे।
Saturday, June 20
BREAKING
- 14 माह पुराने हत्याकाण्ड का खुलासा, 30 हजारी मुख्य आरोपी गिरफ्तार
- परीक्षार्थियों को किसी तरह की असुविधा ना हो : कलेक्टर मीणा
- पूर्व कांग्रेस पार्षद भूरे तिवारी को पितृ शोक
- मोहर्रम पर्व को लेकर गोहद थाने में शांति समिति की बैठक आयोजित
- गौ-हद धाम एवं चंबल की सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण का विषय विधानसभा में प्रमुखता से उठाया जाएगा : विधायक देसाई
- पोस्टमार्टम भवन निर्माण हेतु केन्द्रय मंत्री सिंधिया ने चिकित्सा शिक्षा मंत्री शुक्ल को लिखा पत्र
- विधायक नरेन्द्र सिंह ने मुख्यमंत्री से की सौजन्य भेंट
- राज्यसभा चुनाव मुद्दे पर किया विरोध प्रदर्शन


