भिण्ड, 15 जनवरी। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के जेष्ठ भ्राता नारायण यादव दादा दयालू के जन्मदिन पर मेहगांव क्षेत्र के वरिष्ठ समाजसेवी रामू शिवहरे ने अपने मित्रों के साथ राजाराम पैलेस उज्जैन में उनको पुष्पगुक्ष भेंट कर शुभकामनाएं दीं। बाबा महाकाल की नगरी उज्जैन में मप्र के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के ज्येष्ठ भ्राता नारायण यादव दादा दयालू का जन्मदिन राजाराम पैलेस में बड़ी धूमधाम के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने मनाया।
इस मौके पर नारायण यादव दादा दयालू ने कहा कि संपूर्ण प्रदेश से आये कार्यकर्ताओं द्वारा मिली शुभकामनाओं से अभिभूत हूं, बाबा महाकाल से यही प्रार्थना करता हूं कि हमारे समस्त मप्र वासियों पर कोई संकट न आए। इस मौके पर पत्रकार पुरुषोत्तम राजौरिया, रमाकांत शर्मा, सुरेन्द्र त्यागी, शासकीय ठेकेदार ब्रजेश त्यागी, शासकीय ठेकेदार सुरेंद्र राय ने बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Thursday, October 1
BREAKING
- गौरी किनारा मन्दिर में सोशल ग्रुप अजितनाथ ने की प्रभावना
- नशामुक्त युवा फॉर विकसित भारत संकल्प अभियान का शानदार आगाज
- टीईटी परीक्षा को लेकर शिक्षकों का फूटा गुस्सा, कलेक्टर पर किया प्रदर्शन
- लला जैन के जूता गोदाम में लगी ,आग लाखों का नुकसान
- सड़क या गांव में आवारा घूम रहे गौवंश को नजदीकी गौशाला में भेजें : सीईओ
- गौरी सरोवर पर लगी बड़ी स्क्रीन पर छात्रों ने देखा राहुल गांधी का ‘छात्रों की गूंज कार्यक्रम
- नीम करौली बाबा के जीवन पर आधारित फिल्म देखेंगे भिण्ड, ग्वालियर और मुरैना जिले के संत
- शिविर में 364 आवेदन हुए प्राप्त, 328 का मौके पर हुआ निराकरण


